Instagram बनाने वाले आए साथ, लॉन्च की कोरोना वायरण संक्रमण पर नज़र रखने वाली वेबसाइट

RT.live वेबसाइट पर 1.0 से ज्यादा वैल्यू का मतलब है कि अधिक मामलों की उम्मीद की जा सकती है, वहीं 1.0 से कम वैल्यू का मतलब है कि उस जगह कम मामले आ सकते हैं।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 11:52 IST
ख़ास बातें
  • Kevin Systrom और Mike Krieger द्वारा बनाई गई है RT.live वेबसाइट
  • यह दोनों आखिर बार इंस्टाग्राम के लिए कर चुके हैं काम
  • यह वेबसाइट अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण को ट्रैक करती है

इस वेबसाइट को ग्लोबल मार्केट में लाए जाने की जानकारी नहीं

Instagram के फाउंडर्स Kevin Systrom और Mike Krieger एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं, इस बार वह अमेरिका में फैल रहे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए साथ आए हैं। दोनों ने मिलकर एक वेबसाइट लॉन्च की है, जो कि एक शख्स से दूसरे शख्स में फैल रहे COVID-19 वायरस रेट का लाइव डेटा दिखाएगी। उनकी वेबसाइट RT.live है, यह वेबसाइट कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट से डेटा इक्ट्ठा करेगी। यह एक ऐसी संस्था है, जो टेस्टिंग और इंफेक्शन रेट को इक्ट्ठा करती है, ताकि यह गणना की जा सके कि यह इंफेक्शन अमेरिका में फैला है या नहीं।

RT.live वेबसाइट फिलहाल अमेरिका के सभी राज्यों में कोरोना वायरस के रीप्रोडक्शन रेट (RT) को ट्रैक करती है। इस वेबसाइट के जरिए एक अनुमान बताया जाता है कि इकलौते इंसान की वजह से कितने लोग इस संक्रमण का शिकार हुए हैं।

वेबसाइट के मुताबिक, 1.0 से ज्यादा वैल्यू का मतलब है कि अधिक मामलों की उम्मीद की जा सकती है, वहीं 1.0 से कम वैल्यू का मतलब है कि उस जगह कम मामले आ सकते हैं।

वेबसाइट का यह डेटा यह जानने में मदद करता है कि यह वायरस कहां-कहां ज्यादा फैला है, जो कि इस वक्त विश्व स्तर पर फैल चुका है। वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, अमेरिका में 50 में से 15 राज्य में इस वायरस का RT 1 से कम है। 20 अप्रैल शाम 4 बजे का डेटा बताता है कि Connecticut राज्य में कोविड-19 महामारी सबसे कम और धीमा फैला है, यहां का RT 0.42 है। वहीं, दूसरे राज्य जैसे वर्मोन्ट, कोलोराडो और अलबामा में भी यह वायरस औसत ही रहा है, इन राज्यों में भी यह वायरस नहीं बढ़ा। हालांकि, इसी डेटा में दिखा है कि यह खतरनाक वायरस नॉर्थ डकोटा, साउथ कैरोलिना और ओहियो में लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है। अमेरिका में सबसे ज्यादा बुरी तरह से प्रभावित राज्य है न्यूयॉर्क। कोविड-19 संक्रमण के मामले में यह राज्य रेड लाइन पर आता है।
Advertisement

Kevin Systrom ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह मुश्किल विषय को लेकर साधारण संख्या में पेश कर रहे हैं, ताकि लोग आसानी से घर पर बैठकर इस खतरनाक वायरस के प्रसार के बारे में जान सके।
Advertisement

आपको बता दें, Kevin Systrom और Mike Krieger ने आखिरी बार साथ में इंस्टाग्राम के लिए काम किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coronavirus, Kevin Systrom, Mike Krieger
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.