Infinix GT Book भारत में 32GB RAM, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Infinix GT Book में 16 इंच की फुल-HD+ एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2024 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT Book में 16 इंच की फुल-HD+ एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है।
  • Infinix GT Book में 70Wh की बैटरी दी गई है।
  • Infinix GT Book फुल कस्टमाइजेबल RGB एलईडी के साथ आता है।

Infinix GT Book में 16 इंच की फुल-HD+ एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारतीय बाजार में Infinix GT Book लैपटॉप पेश कर दिया है। इसमें RGB लाइटिंग के साथ-साथ RGB कीबोर्ड के साथ साइबर मेचा डिजाइन दिया गया है। लैपटॉप 13th जनरेशन के इंटेल कोर i9 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 4060 GPU से लैस किया गया है। यह 32GB LPDDR5x RAM और 1TB तक PCle 4.0 SSD स्टोरेज के साथ आता है। लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 16 इंच की FHD+ डिस्प्ले है। यहां हम आपको Infinix GT Book के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix GT Book की कीमत और उपलब्धता


भारत में Infinix GT Book के 12th Gen Intel Core i5 CPU और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU  की कीमत 59,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं Nvidia GeForce RTX 4050 के साथ 13th Gen Intel Core i5 की कीमत 79,990 रुपये है। और Nvidia GeForce RTX 4060 वेरिएंट के साथ 13th Gen Intel Core i9 की कीमत 99,990 रुपये है। ये स्पेशल लॉन्च कीमत है और Infinix एक सीमित अवधि के लिए एक फ्री गेमिंग किट भी बंडल कर रहा है। किट में एक RGB माउस, RGB गेमिंग हेडफोन और एक RGB माउस पैड शामिल होगा। गेमिंग लैपटॉप दो कलर ऑप्शन मेचा सिल्वर और मेचा ग्रे में पेश किया गया है। यह 27 मई से Flipkart के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।


Infinix GT Book के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Infinix GT Book में 16 इंच की फुल-HD+ एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। गेमिंग लैपटॉप 13th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर से लैस है, जिसे Nvidia GeForce RTX 4060 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह 32GB तक LPDDR5x RAM और 1TB PCle 4.0 SSD स्टोरेज से लैस है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है।

4-जोन RGB कीबोर्ड के साथ Infinix GT Book फुल कस्टमाइजेबल RGB एलईडी के साथ आता है, जिसे लैपटॉप के पीछे मेचा बार और लाइट कंट्रोल के लिए जीटी कंट्रोल सेंटर है। इसमें 3 ग्राफिक्स पावर मोड डेडिकेटेड जीपीयू, डायनेमिक और इंटीग्रेटेड जीपीयू ऑप्शन के साथ एक अलग गेम मोड है, जिसे एमयूएक्स स्विच सेटिंग्स के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

Infinix GT Book में 70Wh की बैटरी है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह लैपटॉप को 2.5 घंटे में फुल चार्ज कर देगा और 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, एक यूएसबी 3.2 जेन 2, यूएसबी 3.2 जेन 1, यूएसबी टाइप-सी, एक एचडीएमआई 2.0 पोर्ट के साथ एक एसडी कार्ड रीडर और एक ऑडियो जैक है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी चौड़ाई 358, उंचाई 258, मोटाई 18.9 मिमी और वजन 1.99 किलोग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • ग्राफ़िक्स
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good gaming performance
  • 16-inch display with 120Hz refresh rate
  • Value for money
  • Bad
  • Average battery life
  • Large charger
  • Heats up quite a bit
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई9

रैम

32 जीबी

एसएसडी

1TB

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 4060

वज़न

1.99 किलो

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  5. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  6. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  8. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  10. 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.