IND vs NZ Final Live Today: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज, ऐसे देखें लाइव मैच

टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने धांसू परफॉर्मेंस अबतक दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2025 10:07 IST
ख़ास बातें
  • फाइनल मैच रविवार, 9 मार्च को खेला जाएगा।
  • फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • मैच Jiohotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

IND vs NZ Final Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मैच आज 9 मार्च 2025 को खेला जाएगा।  टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने धांसू परफॉर्मेंस अबतक दी है। इसलिए उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं। पहले 2 मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पक्की हुई। उसके बाद आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को हराया। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे डाली। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम का भी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन रहा है। न्यूजीलैंड टीम फाइनल में भारत से हार का बदला लेना चाहेगी। कब और कहां होगा मैच, कैसे देख सकते हैं फ्री, यहां जानें।

भारतीय टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सेंटनर करेंगे। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आप भी भारत-न्यूजीलैंड ICC फाइनल मैच का घर बैठे आनंद लेना चाहते हैं तो आप इसे अपने TV, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर देख सकते हैं और घर आराम से बैठकर इसका लुत्फ ले सकते हैं। यहां हम आपको इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं कि मैच को टीवी और किस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। 
 

IND vs NZ Final Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच रविवार, 9 मार्च को खेला जाएगा। 
Advertisement
 

IND vs NZ Final Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-न्यूजीलैंड मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।
 

IND vs NZ Final Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस लगभग आधे घंटे पहले होगा। 
 

IND vs NZ Final Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स 1 चैनल पर देख पाएंगे। 
Advertisement
 

IND vs NZ Final Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत-न्यूजीलैंड मैच को अगर आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो Jiohotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.