पिन कोड को कहिए बाय, अब घर का पता होगा सिर्फ 10 डिजिट में! जानें क्या है एड्रेस Digipin?

Digipin (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) एक ओपन-सोर्स, इंटरऑपरेबल और जियो-कोडेड डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है, जिसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और ISRO के NRSC के साथ मिलकर डेवलप किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जून 2025 12:44 IST
ख़ास बातें
  • यह एक ओपन-सोर्स, इंटरऑपरेबल और जियो-कोडेड डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है
  • इसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और ISRO के NRSC के साथ मिलकर डेवलप किया है
  • यह पते को एक सटीक डिजिटल पहचान में बदल देता है

Photo Credit: India Post

भारतीय डाक विभाग ने पारंपरिक पिन कोड सिस्टम को और अधिक सटीक बनाने के लिए एक नया डिजिटल एड्रेस सिस्टम 'डिजिपिन' (Digipin) लॉन्च किया है। पारंपरिक पिन कोड किसी क्षेत्र की पहचान के लिए काम आता है, लेकिन कूरियर या डिलीवरी एजेंट को सटीक पते तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इस समस्या को हल करने के उद्देश्य से Digipin सिस्टम लाया गया है, जो किसी भी स्थान का सटीक डिजिटल एड्रेस प्रदान करता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।
 

क्या है Digipin?

Digipin (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) एक ओपन-सोर्स, इंटरऑपरेबल और जियो-कोडेड डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है, जिसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और ISRO के NRSC के साथ मिलकर डेवलप किया है। यह पते को एक सटीक डिजिटल पहचान में बदल देता है। 
 

Digipin और पारंपरिक पिन कोड में अंतर

पारंपरिक पिन कोड किसी बड़े क्षेत्र को कवर करते हैं, जिससे सटीक लोकेशन की पहचान में कठिनाई होती है। वहीं, Digipin प्रत्येक स्थान को एक स्पेशल 10-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड प्रदान करता है, जो लगभग 4 मीटर x 4 मीटर के क्षेत्र को दर्शाता है। यह हाई लेवल एक्युरेसी सुनिश्चित करता है, जिससे नेविगेशन, डिलीवरी और आपातकालीन सेवाओं के लिए मददगार साबित होता है। 
 

कैसे पता करें अपना Digipin?

डाक विभाग ने 'Know Your Digipin' और 'Know you Pincode' नाम से दो डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप अपने सटीक लोकेशन के आधार पर Digipin प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपने लोकेशन के अक्षांश और रेखांश (Latitude और Longitude) दर्ज करने होंगे, जिसके आधार पर संबंधित Digipin दिया जाएगा। 
 

Digipin के फायदे

  • सटीकता: Digipin सिस्टम हरएक स्थान को एक स्पेशल कोड प्रदान करता है, जिससे सटीक स्थान की पहचान संभव होती है।
  • सुविधा: यह सिस्टम लोगों को अपने पते को शेयर करने में आसानी प्रदान करता है, जिससे डिलीवरी सर्विस में सुधार होगा।
  • डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम: Digipin सिस्टम भारत को डिजिटल इंडिया की दिशा में और आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक एवं निजी सर्विस की सुचारू डिलिवरी व पूरे देश में 'एड्रेस-एज-ए-सर्विस' (AaaS) की सुविधा के लिए आसान एड्रेसिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराना है। यह सिस्टम खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए काम का है, जहां पोस्टल एड्रेस सुव्यवस्थित नहीं हैं या उनमें बदलाव होता रहता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: digipin, India Post, India Post Digipin
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.