HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HP ने आज भारतीय बाजार में HP OmniBook Ultra (2026) को HP OmniBook X (2026) और HP OmniBook 5 (2026) के साथ लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मई 2026 15:11 IST
ख़ास बातें
  • HP OmniBook Ultra 14 (2026) में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 356H प्रोसेसर है।
  • HP OmniBook 5 (2026) में 14 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HP OmniBook 5 (2026) लैपटॉप Windows 11 पर काम करता है।

HP OmniBook Ultra (2026) में

Photo Credit: HP

HP ने आज भारतीय बाजार में HP OmniBook Ultra (2026) को HP OmniBook X (2026) और HP OmniBook 5 (2026) के साथ लॉन्च कर दिया है। ये नए फ्लैगशिप लैपटॉप देश में 6 अलग-अलग कलर में उपलब्ध हैं। OmniBook Ultra (2026) में इंटेल अल्ट्रा प्रोसेसर या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एक्स सीरीज प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है। जबकि OmniBook X (2026) और OmniBook 5 (2026) में इंटेल अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। नई एचपी ओमनीबुक लाइनअप में बेहतर AI परफॉर्मेंस के लिए 80 TOPS तक स्पीड मिलती है। आइए OmniBook सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

HP OmniBook Ultra 14 (2026), OmniBook X (2026), OmniBook 5 (2026) Price

HP OmniBook Ultra 14 (2026) के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत भारत में 1,89,999 रुपये है। यह लैपटॉप HP के ऑनलाइन स्टोर पर सिर्फ स्टोन ब्लू कलर में उपलब्ध है। वहीं इंटेल अल्ट्रा प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत 2,14,999 रुपये है। यह लैपटॉप एक्लिप्स ग्रे और सिल्क सैंड रंग विकल्पों बिक्री के लिए HP के ऑनलाइन स्टोर और HP वर्ल्ड के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध है। वहीं HP OmniBook X (2026) की शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये है। वहीं HP OmniBook 5 (2026) की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है। ये दोनों लैपटॉप भारत में HP के ऑनलाइन स्टोर और HP वर्ल्ड के ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। OmniBook X (2026) सिर्फ एटमॉस्फेरिक ब्लू कलर में उपलब्ध है, जबकि OmniBook 5 (2026) दो कलर जैसे कि मेटियोर सिल्वर और सहारा सिल्वर में उपलब्ध है।


HP OmniBook Ultra 14 (2026) Specifications

HP OmniBook Ultra 14 (2026) में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 356H प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 16 कोर सीपीयू है। कंपनी का दावा है कि यह नया लैपटॉप बेहतर एआई परफॉर्मेंस के लिए 50 TOPS तक स्पीड प्रदान करता है। यह विंडोज 11 पर काम करता है। इसके अलावा ओमनीबुक अल्ट्रा (2026) में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक PCIe Gen 4 SSD ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए लैपटॉप में वेपर चैंबर सॉल्यूशन और डुअल-फैन यूनिट है। एचपी ओमनीबुक सीरीज लैपटॉप में 14 इंच की 3K OLED टचस्क्रीन है, जिसकी 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 30Hz से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।

Advertisement

OmniBook Ultra 14 (2026) में 70Wh की बैटरी दी गई है जो कि 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 22.75 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। वहीं सिर्फ 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसमें डेडिकेटेड कोपायलट और 3mm की-गैप व 0.25mm ट्रैवल वाला लैटिसलेस कीबोर्ड है, जो HP के वॉटरफॉल हैप्टिक टचपैड के साथ आता है। कॉन्फ्रेंस कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए HP OmniBook Ultra 14 (2026) में 5 मेगापिक्सल का IR वेबकैम है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 शामिल है।


HP OmniBook 5 (2026) Specifications

HP OmniBook 5 (2026) में 14 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200 पिक्सल, ब्राइटनेस 300 निट्स और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। यह Windows 11 पर काम करता है। इसका एक ऑप्शल टचस्क्रीन मॉडल भी उपलब्ध है। यह ऑक्टा-कोर CPU वाले Intel Core Ultra 7 355 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 49 TOPS NPU परफॉर्मेंस तक प्रदान करता है। नए लैपटॉप में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB PCIe Gen 4 SSD इंटरनल स्टोरेज दी गई हैहै। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 सपोर्ट है। लैपटॉप में 59Wh की बैटरी दी गई है जो कि 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी सिंगल चार्ज में 21.5 घंटे तक चल सकती है। वहीं लैपटॉप लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एचडीएमआई पोर्ट शामिल है। 

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2240x1400 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

इंटेल कोर अल्ट्रा 7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11 Home

एसएसडी

1TB
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lightweight, thin design
  • Excellent battery life
  • Snapdragon X Elite is quick
  • Nice keyboard
  • Bad
  • Display could’ve been brighter
  • Average sounding speakers
  • Not too many AI features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2,240x1,400 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

Snapdragon X Elite

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

1TB

ग्राफ़िक्स

Qualcomm Adreno GPU

वज़न

1.34 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HP Laptop

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.