मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड

UMANG में DigiLocker इंटीग्रेशन की सुविधा भी मिलती है, जिससे यूजर्स अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2026 12:16 IST
ख़ास बातें
  • UMANG की मदद से 10वीं और 12वीं की डिजिटल मार्कशीट घर बैठे करें डाउनलोड
  • इसके लिए DigiLocker अकाउंट और परीक्षा से जुड़ी जानकारी की जरूरत होगी
  • डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट सरकारी और एकेडमिक प्रोसेस में मान्य होती है

अगर आपकी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट कहीं खो गई है या आपको उसकी डिजिटल कॉपी चाहिए, तो इसके लिए स्कूल या बोर्ड ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार के UMANG App की मदद से कई बोर्ड्स की डिजिटल मार्कशीट और एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन एक्सेस किए जा सकते हैं। UMANG में DigiLocker इंटीग्रेशन की सुविधा भी मिलती है, जिससे यूजर्स अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे

UMANG App से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

मार्कशीट डाउनलोड करने से पहले आपके पास ये चीजें होनी चाहिए:

  • UMANG App में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • DigiLocker अकाउंट (अगर पहले से लिंक नहीं है तो बनाया जा सकता है)
  • बोर्ड एग्जाम का रोल नंबर
  • कुछ मामलों में स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी या एग्जाम ईयर की जानकारी

UMANG App से 10वीं-12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: अपने फोन में UMANG App खोलें और लॉगिन करें। अगर अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 2: ऐप के सर्च बॉक्स में DigiLocker या CBSE (या संबंधित बोर्ड) सर्च करें।

Advertisement

स्टेप 3: DigiLocker सर्विस को ओपन करें और जरूरत पड़ने पर अपना DigiLocker अकाउंट लिंक करें।

स्टेप 4: Education सेक्शन में जाकर अपनी बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट से जुड़ी सर्विस चुनें।

स्टेप 5: अब रोल नंबर, एग्जाम ईयर, स्कूल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।

Advertisement

स्टेप 6: जानकारी वैरिफाई होने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 7: अब आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं या DigiLocker में सेव रख सकते हैं।

किन बोर्ड्स की मार्कशीट मिल सकती है?

DigiLocker और UMANG के जरिए CBSE समेत कई शिक्षा बोर्ड अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराते हैं। उपलब्धता संबंधित बोर्ड पर निर्भर करती है।

Advertisement

क्या डिजिटल मार्कशीट मान्य होती है?

DigiLocker में जारी की गई मार्कशीट और सर्टिफिकेट्स को डिजिटल डॉक्यूमेंट्स के रूप में मान्यता प्राप्त है। इन्हें कई संस्थानों और सरकारी प्रोसेस में स्वीकार किया जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर ओरिजिनल हार्ड कॉपी स्कूल या बोर्ड से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.