1 करोड़ से ज्यादा बाइक भारत में हो चुकी हैं सोल्ड, अब जीरो डाउनपेमेंट और 5 हजार कैशबैक के साथ ले आएं घर

इस बाइक में 124cc इंजन दिया गया है और एयर कूल्ड मोटर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2022 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Honda Shine भारत में बिकने वाली प़ॉपुलर बाइक्स में से है।
  • बाइक में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है।
  • फ्रंट में यह डिस्क ब्रेक के साथ आती है।

Honda Shine दिवाली ऑफर 31 अक्टूबर तक है।

Photo Credit: Honda

दीवाली पर अगर आप कोई बजट बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो Honda Shine पर कंपनी धमाकेदार ऑफर दे रही है। इस मॉडल पर कंपनी कैशबैक ऑफर दे रही है और साथ में कई और विकल्प भी दे रही है, जिससे आप इस मोटरसाइकल को बेहद सस्ती कीमत में घर ला सकते हैं। दीवाली पर होंडा अपनी शाइन बाइक पर कौन कौन से ऑफर दे रही है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बता रहे हैं। 
 

Honda Shine पर दिवाली ऑफर

Honda Shine कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स में से एक है। दिवाली के मौके पर आप इस बाइक पर डिस्काउंट के साथ-साथ जीरो पेमेंट यानि बिना कोई पैसा दिए अपने घर ला सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए 31 अक्टूबर तक ऑफर जारी किया है जिसके तहत आपको यह बाइक 5000 रुपये के कैशबैक के साथ मिल रही है। कंपनी ने इसके साथ एक फाइनेंस ऑप्शन भी जोड़ा है। अगर आपके पास अभी बजट की कमी है तो आप जीरो पेमेंट पर इस बाइक फाइनेंस करवा कर भी दिवाली पर घर ला सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए No Finance स्कीम लागू की है। इसके अलावा इस बाइक पर आपको नो कॉस्ट इएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
 

Honda Shine की कीमत, फीचर्स

Honda Shine की एक्स शोरूम कीमत 78,414 रुपये से शुरू है और 83,914 रुपये तक जाती है। इस बाइक में 125cc इंजन दिया गया है और एयर कूल्ड मोटर है। इसकी पावर की बात करें तो यह 10.59bhp है और 11Nm तक टॉर्क पैदा कर सकती है। बाइक में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। फ्रंट में यह डिस्क ब्रेक के साथ आती है और रियर में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। 

Honda Shine भारत में बिकने वाली प़ॉपुलर बाइक्स में से है। इसका मुकाबला CT125X से है। दोनों ही बाइक्स में फीचर्स लगभग एक जैसे हैं। लेकिन होंडा के टू-व्हीलर्स की सेल पिछले महीने यानि सितंबर 2022 में बढ़ी है। सितंबर 2021 की तुलना में कंपनी की सेल्स 7.6% तक बढ़ी हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  3. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  4. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  6. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  7. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  8. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  10. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.