Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत

Hisense ने भारत में Intelli Cool Pro Series AC लॉन्च किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 28,990 रुपये है और इनमें AI Smart Mode व WiFi सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 18:21 IST
ख़ास बातें
  • QSD Rapid Inverter Technology से तेज कूलिंग
  • WiFi और AI Smart Mode सपोर्ट
  • 4 Way Auto Swing और 3D Cool Air Flow भी मौजूद

Photo Credit: Hisense

Hisense ने भारत में अपने नए Intelli Cool Pro Series Room Air Conditioners लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि यह नई सीरीज तेज कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है। इन AC में QSD Rapid Inverter Technology दी गई है, जो कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करती है। इसके साथ AI Smart Mode भी दिया गया है, जो कमरे की स्थिति और यूजर की जरूरत के अनुसार कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करता है।

कीमत की बात करें तो Hisense Intelli Cool Pro Series की शुरुआती कीमत भारत में 28,990 रुपये रखी गई है। यह कीमत 3 स्टार 1.5 टन वेरिएंट के लिए है। कंपनी के मुताबिक, यह AC Amazon और Flipkart जैसे ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ Reliance, Satya, Nandilath, Great Eastern और Patra Electronics जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंपनी ने Intelli Cool Series और Eco Cool Series को भी भारत में पेश किया है।

Advertisement

Hisense Intelli Cool Pro Series AC में Quick Chill Technology और 3D Cool Air Flow जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इससे कमरे में तेजी से और बराबर ठंडक मिलती है। इसमें 4 Way Auto Swing और Long Distance Airflow फीचर भी दिया गया है, जिससे बड़े कमरों में भी हवा आसानी से पहुंच सके।

हाइजीन और एयर क्वालिटी के लिए इसमें 4 in 1 Healthy Filter और Self Clean फीचर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर AC के अंदर जमा धूल और नमी को हटाने में मदद करता है, जिससे साफ हवा मिल सके। इसके अलावा Self Diagnose फंक्शन भी दिया गया है, जो मेंटेनेंस से जुड़ी जानकारी देने में मदद करता है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह AC Wi Fi सपोर्ट के साथ आता है और Hisense ConnectLife ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर्स इसमें रिमोट ऑपरेशन, मॉनिटरिंग, वॉइस कमांड और शेड्यूलिंग जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉइस कंट्रोल अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध बताया गया है।

Advertisement

इसके अलावा AC में 100 प्रतिशत In Grooved Copper ट्यूब के साथ एंटी कोरोजन ट्रीटमेंट दिया गया है। यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन सपोर्ट करता है और R32 रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल करता है, जिसे कंपनी के मुताबिक R410A के मुकाबले कम ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल वाला माना जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.