Hero Mavrick 440 को भारत में किया गया पेश, Harley-Davidson X440 के प्लेटफॉर्म पर है बेस्ड

हीरो मावरिक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, ट्रायम्फ स्पीड 400, होंडा H'ness CB350 जैसी मोटराइकिलों से है। यहां तक की यह Harley-Davidson X440 से भी टक्कर लेगी। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2024 23:09 IST
ख़ास बातें
  • Hero Mavrick 440 में 440 cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है
  • कंपनी के दावे अनुसार मॉडल 27 hp और 36 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है
  • मॉडल के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, डिलीवरी फरवरी में शुरू होगी
हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में Mavrick 440 मोटरसाइकिल को पेश किया है। मिड-कैपेसिटी सेगमेंट में यह मॉडल Royal Enfield Classic 350, Triumph Speed 400, Honda H'ness CB350 जैसी पॉपुलर मोटरसाइकिल से टक्कर लेगा। Mavrick हीरो मोटोकॉर्प की प्रीमियम मोटरसाइकिल है और भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे शक्तिशाली दोपहिया बाइक भी है। इसे Harley-Davidson X440 के समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और समान पावरट्रेन का भी उपयोग किया गया है। इसका 440 cc का इंजन 27 hp और 36 Nm टॉर्क जनरेट करने का दावा करता है।

मोटरसाइकिल में H-शेप DRL के साथ एक गोल हेडलैंप दिया गया है, जो इसे रोडस्टर लुक देता है। एक सिंगल-पीस सीट के साथ इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉल अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। लाइटिंग पूरी तरह से एलईडी है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ई-सिम को भी सपोर्ट करता है। बाइक में डायमंड-कट अलॉय व्हील शामिल हैं। 

Hero Mavrick 440 में 440 cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो कंपनी के दावे अनुसार 27 एचपी की मैक्सिमम पावर और 36 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। मोटरसाइकिल में आगे की तरफ 43 mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स के साथ पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेकश मौजूद हैं।

मैवरिक 440 को सफेद, लाल, नीले, काले और मैट ब्लैक रंगों में पेश किया गया हैं। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है - बेस, मिड और टॉप। फिलहाल कीमत की घोषणा नहीं की गई है। मॉडल के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, डिलीवरी फरवरी में शुरू होने वाली है।
Advertisement

हीरो मावरिक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, ट्रायम्फ स्पीड 400, होंडा H'ness CB350 जैसी मोटराइकिलों से है। यहां तक की यह Harley-Davidson X440 से भी टक्कर लेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hero Mavrick 440, Hero Mavrick 440 Motorcycle
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.