Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कूलिंग कंट्रोल, पावर मैनेजमेंट, सेल्फ क्लीनिंग फीचर्स से लैस ये एसी कई तरह के सेंसर से लैस होकर आते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 19:37 IST
ख़ास बातें
  • AC में AI-AtmoX फीचर सपोर्ट मिलता है।
  • ये यूजर की प्राथमिकताओं के अनुसार कूलिंग को मैनेज करते हैं।
  • गैर उपस्थिति में 30 मिनट के बाद ये खुद ही बंद हो जाते हैं।

कंपनी ने नए Desert Rose Super Heavy Duty AC पेश किए हैं

Photo Credit: Haier

Haier की ओर से भारत में नए हैवी ड्यूटी एसी लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने नए Desert Rose Super Heavy Duty AC पेश किए हैं जिनमें AI-AtmoX सपोर्ट है। यानी इनमें ऑटोमेटेड कूलिंग, एनर्जी मॉनिटरिंग, और मेंटेनेंस दिया गया है। कंपनी ने कूलिंग, कंट्रोल, और पावर प्रबंधन के साथ-साथ सेल्फ क्लीनिंग फीचर भी इनमें दिया है। कहा गया है कि इनमें कई तरह के सेंसर लगे हैं, ये आसपास के वातावरण से इनपुट लेते हैं और उसी के अनुसार परफॉर्मेंस और एडजस्टमेंट करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Haier Desert Rose Super Heavy Duty AC Price

Haier Desert Rose Super Heavy Duty एसी की भारत में कीमत 55,990 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने दो मॉडल्स पेश किए हैं। एक गोल्ड स्ट्राइप HSA20DSD-GAI5NB-I मॉडल है जबकि दूसरा मॉडल नेबूला ब्लू स्ट्राइप के साथ आता है जिसे HSA20DSD-NAI5NB-I मॉडल नाम दिया गया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Haier Desert Rose Super Heavy Duty AC Features

Haier Desert Rose Super Heavy Duty AC कंपनी के नए और सुपर एडवांस्ड एसी हैं जिनमें AI-AtmoX फीचर सपोर्ट मिलता है। कूलिंग कंट्रोल, पावर मैनेजमेंट, सेल्फ क्लीनिंग फीचर्स से लैस ये एसी कई तरह के सेंसर से लैस होकर आते हैं। ये आसपास के वातावरण से डेटा इकट्ठा करते हैं और अधिक से अधिक ऑटोमेटिक एडजस्टमेंट कर सकते हैं। 

एसी में AI Climate Control 2.0 फीचर दिया गया है जो इसके यूसेज पैटर्न को पढ़ता है। ये रूम टेम्परेचर, बाहर के वातावरण, और यूजर की प्राथमिकताओं के अनुसार कूलिंग को मैनेज करते हैं। इनमें AI आधारित इलेक्ट्रिसिटी मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। डिस्प्ले पर बिजली खपत और खर्चा भी प्रदर्शित होता है। ये पता लगा सकते हैं इंसान कमरे में मौजूद है या नहीं। 15 मिनट की निष्क्रियता का ये पता लगा सकते हैं। इंसान की गैर उपस्थिति में 30 मिनट के बाद ये खुद ही बंद हो जाते हैं। हरेक 240 घंटे बाद ये सेल्फ क्लीनिंग कर सकते हैं। डस्ट को साफ करने के लिए रीवर्स एयरफ्लो भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 10 सेकंड के अंदर ये कूलिंग करना शुरू कर देते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  5. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  6. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  7. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  9. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  10. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.