Google I/O 2025 Live Streaming: Google के सबसे बड़े टेक इवेंट को यहां देखें लाइव, जानें क्या होगा खास?

Google I/O 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा Project Astra और Gemini AI को लेकर हो रही है। CEO सुंदर पिचाई और DeepMind के हेड डेमिस हासाबिस मिलकर Google के नए जनरेटिव AI टूल्स और उनके एप्लिकेशन दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मई 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Google I/O की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है इवेंट
  • Google Developers के YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे
  • इवेंट कल, 20 मई की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा

Google I/O 2025 Live Streaming: Google I/O के इस इवेंट को यूजर्स Google I/O की एक स्पेशल ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं

Photo Credit: Google

Google I/O 2025 का काउंटडाउन अब खत्म हो चुका है। इवेंट आज से शुरू हो रहा है। यह सालाना डेवलपर इवेंट 20 और 21 मई को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित Shoreline Amphitheatre में आयोजित किया जा रहा है। भारत में इसका लाइव स्ट्रीम आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी इवेंट में Android, AI, Wearables और Developer टूल्स से जुड़ी कई बड़ी अनाउंसमेंट्स की उम्मीद है। कंपनी पहले ही कुछ अपडेट्स को टीज कर चुकी है, जिससे यह साफ है कि Google इस बार AI इंटीग्रेशन पर काफी फोकस कर रहा है।

इस बार I/O सिर्फ डेवलपर्स या टेक एक्सपर्ट्स के लिए नहीं, बल्कि आम यूजर्स के लिए भी अहम रहने वाला है। खासकर Android यूजर्स, AI फीचर्स में दिलचस्पी रखने वालों और Google के प्रोडक्ट इकोसिस्टम को फॉलो करने वालों को इस इवेंट से कई नए अपग्रेड्स और फीचर्स की जानकारी मिलने वाली है।
 

Google I/O 2025 date, time details

Google I/O के इस इवेंट को यूजर्स Google I/O की एक स्पेशल ऑफिशियल वेबसाइट या Google Developers के YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। इवेंट कल, 20 मई की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।
 

Google I/O 2025: what to expect?

इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Project Astra और Gemini AI को लेकर हो रही है। CEO सुंदर पिचाई और DeepMind के हेड डेमिस हासाबिस मिलकर Google के नए जनरेटिव AI टूल्स और उनके एप्लिकेशन दिखा सकते हैं। Gemini अब सिर्फ सर्च या चैट तक सीमित नहीं रहेगा, Google इसे Android, Wear OS, और यहां तक कि XR डिवाइसेज में भी इंटीग्रेट करने की दिशा में बढ़ रहा है।

Android 16 को लेकर भी कुछ डीटेल्स लीक हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इसमें ज्यादा एक्सप्रेसिव यूआई, लाइव एक्टिविटीज जैसी iOS जैसी फीचर्स और सिक्योरिटी अपग्रेड्स होंगे। Android 16 का पहला रोलआउट जून से Pixel फोन्स के लिए शुरू हो सकता है।
Advertisement

इसी के साथ Wear OS 6 भी एक अहम अपडेट होगा, जिसमें बैटरी और हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़ी नई सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। सर्च और Chrome में Gemini AI का इंटीग्रेशन भी इस साल की बड़ी घोषणा मानी जा रही है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड हो सकता है।
Advertisement

डेवलपर्स के लिए भी Google I/O 2025 खास होने वाला है। Google AI Studio, NotebookLM और Gemma जैसे नए टूल्स पेश किए जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.