Google Finance ऐप पेश, अब मार्केट एक्सपर्ट नहीं AI टूल बताएगा शेयर मार्केट की हलचल, बदल जाएगा निवेश का तरीका

Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google Finance ऐप लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2026 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Google Finance ऐप शेयर मार्केट फॉलो करने वालों के लिए बेस्ट प्लेस है।
  • Google Finance ऐप पर्सनलाइज्ड वॉच लिस्ट और लाइव मार्केट प्राइस दिखाता है।
  • Google Finance ऐप फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Google Finance

Photo Credit: Google

Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google Finance ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से यूजर्स को वॉच लिस्ट ट्रैक करने, रियल-टाइम मार्केट डाटा पर नजर रखने और AI से जनरेटेड इनसाइट्स पाने की सुविधा मिलती है। आने वाले महीनों में लाइव अर्निंग्स कॉल और नए पोर्टफोलियो जैसे फीचर्स के साथ कंपनी इसमें विस्तार करेगी। इसके साथ ही नए पोर्टफोलियो मैनेजमेंट टूल्स के साथ वेब अनुभव भी बेहतर हुआ है। Google Finance से निवेश की जानकारी पाना मुश्किल नहीं रहेगा। इसमें कई नए फीचर्स हैं जो आपको अपने फाइनेंशियल निवेश को बेहतर तरीके से ट्रैक करने और समझने में मदद करेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Finance ऐप कब होगी उपलब्ध
Google Finance ऐप फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसका आईओएस वर्जन भी तैयार हो रहा है और इस साल के आखिर में आने की उम्मीद है। पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के नए टूल और AI-पावर्ड मार्केट ब्रीफिंग इस हफ्ते से दुनिया भर में रोल आउट हो रहे हैं। 

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Finance ऐप यूजर्स के लिए एक खास प्लेस है जो रेगुलर तौर पर शेयर मार्केट को फॉलो करते हैं और अपने निवेश पर नजर रखते हैं। यह ऐप पर्सनलाइज्ड वॉच लिस्ट, लाइव मार्केट प्राइस, फाइनेंशियल न्यूज फीड और गूगल के एआई पावर्ड रिसर्च टूल्स जैसे फीचर्स तक क्विक एक्सेस देता है। कंपनी ने इसमें की मूमेंट नाम का एक अहम फीचर शामिल किया है जो कि AI का इस्तेमाल करके शेयर की कीमतों में बड़े बदलावों के लिए रेफ्रेंस समेत जानकारी देता है। यूजर्स ऐप से ही कंपनियों, सेक्टर या बड़े मार्केट ट्रेंड्स के लिए कंपनी के एआई रिसर्च एसिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल ने एंड्रॉयड ऐप लॉन्च करने के साथ-साथ Google Finance वेब अनुभव को बीटा स्टेज से बाहर किया है। इसमें एक बड़ा नया फीचर बेहतर पोर्टफोलियो मैनेजमेंट है, जो अब यूजर्स को अपने सभी इन्वेस्टमेंट को एक ही डैशबोर्ड पर एक साथ लाने की सुविधा प्रदान करता है। इससे एक ही जगह पर पोर्टफोलियो परफॉर्मेंस, एसेट एलोकेशन और इन्वेस्टमेंट से संबंधित अन्य जानकारी भी मिल सकती हैं।

बदल जाएगा अनुभव

  • मौजूदा Google Finance पोर्टफोलियो अपने-आप नए अनुभव में बदल जाएंगे।
  • इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स वाली CSV या PDF फाइल अपलोड करके नए पोर्टफोलियो तैयार किए जा सकते हैं।
  • यूजर अपने इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी देकर या अपनी होल्डिंग्स के स्क्रीनशॉट अपलोड करके भी पोर्टफोलियो तैयार कर सकते हैं।
  • सेट-अप हो जाने के बाद इसमें AI-इंटीग्रेटेड सर्च टूल मिलता है जो कि इन्वेस्टमेंट से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दे सकता है। 

AI-जनरेटेड मार्केट ब्रीफिंग

Advertisement
  • Google Finance में एक नया फीचर AI-जनरेटेड मार्केट ब्रीफिंग भी जोड़ा गया है।
  • यह फीचर यूजर को प्रॉम्प्ट डालकर कस्टमाइज्ड टास्क बनाने की सुविधा देता है।
  • यूजर्स डेली प्री-मार्केट समरी मांग सकते हैं जिसमें रात भर की क्रिप्टोकरेंसी की हलचल या उनकी वॉच लिस्ट और पोर्टफोलियो के हिसाब से अपडेट शामिल हों।
  • इन ब्रीफिंग को यूजर द्वारा तय किए गए शेड्यूल के हिसाब से दिया जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.