Google Birthday : 25 साल का हुआ गूगल, बर्थडे पर बनाया खास डूडल, जानें कैसे हुई थी शुरुआत

Google 25th Birthday : एक ब्‍लॉग के जरिए भी ‘गूगल’ ने इस पूरे सफर को बयां किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 10:19 IST
ख़ास बातें
  • गूगल सर्च हुआ 25 साल का
  • कंपनी सेलिब्रेट कर रही यह दिन
  • गूूगल डूडल बनाया गूूगल ने

इसकी स्‍थापना सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज नाम के स्‍टूडेंट्स ने की थी।

Photo Credit: google

Google doodle : सर्च इंजन के रूप में लोकप्रिय गूगल (Google) बुधवार को 25 साल (Google turns 25) का हो गया। गूगल डूडल के जरिए इस मौके को सेलिब्रेट किया जा रहा है। गूगल सर्च इंजन का होम पेज 'Google' से 'G25gle' में बदल गया है और कंपनी बीते 25 साल में हुए बदलावों को दिखा रही है। एक ब्‍लॉग के जरिए भी ‘गूगल' ने इस पूरे सफर को बयां किया है। क्‍या कहा गया है गूगल के लेटेस्‍ट ब्‍लॉग में, आइए जानते हैं।     

गूगल का ब्‍लॉग कहता है, 25 साल पहले हमने छोटे-बड़े सवालों के जवाब ढूंढने में आपकी मदद के लिए Google Search को लॉन्च किया था। तब से अरबों लोगों ने अपने सवालों का जवाब तलाशने जिज्ञासा को संतुष्ट करने के लिए हमारे प्रोडक्‍ट्स का रुख किया है। 

ब्‍लॉग कहता है, 1998 के बाद से बहुत कुछ बदल गया है, इसमें आज के डूडल में दिखाया गया हमारा लोगो भी शामिल है, लेकिन मिशन वही रहा है- दुनियाभर की इन्‍फर्मेशन को व्यवस्थित करना और उसे सुलभ व उपयोगी बनाना। 

गूगल के इतिहास पर नजर डालें, तो इसकी स्‍थापना सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज नाम के स्‍टूडेंट्स ने की थी। दोनों की मुलाकात 90 के दशक के आखिर में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। Google की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। 27 सितंबर 1998 को ऑफ‍िशियली Google Inc. को शुरू किया गया था। शुरुआत में कंपनी इस दिन को 4 सितंबर को सेलिब्रेट करती थी, जो बाद में 27 सितंबर में बदल गया। 
Advertisement

फ‍िलहाल गूगल के सीईओ के तौर पर सुंदर पिचाई जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं। वह 24 अक्टूबर 2015 से इस पोजिशन पर हैं। वह गूगल की पैरंट कंपनी अल्‍फाबेट के सीईओ भी हैं। ‘गूगल डूडल' के जरिए कंपनी हर बड़े मौके और उपलब्धि‍ का जश्‍न मनाती है। कंपनी भारत के महान लोगों के जन्‍मदिन, त्‍योहारों आदि पर भी डूडल बनाती आई है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.