June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स

Quick Share की मदद से अब ज्यादा डिवाइसेज के साथ AirDrop फाइल शेयरिंग हो सकेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2026 13:50 IST
ख़ास बातें
  • जून एंड्रॉयड ड्रॉप के तहत स्कैम पर लगाम लगाने के लिए खास सेफ्टी टूल।
  • कंपनी ने नया फैशन आउटफिट फीचर लॉन्च किया है।
  • Google ने AirDrop फीचर का विस्तार किया है।

गूगल ने जून एंड्रॉयड ड्रॉप के तहत स्कैम पर लगाम लगाने के लिए खास सेफ्टी टूल दिया है।

Photo Credit: Google

Google ने एंड्रॉयड के लिए नए फीचर्स की घोषणा कर दी है। कंपनी ने June Android Drop के फीचर्स को लेकर अपडेट जारी किया है जिसमें कई तरह के रोचक फीचर्स एंड्रॉयड यूजर्स को मिलने वाले हैं। इसमें खास सेफ्टी टूल, पर्सनलाइजेशन, और रीडिंग असिस्टेंस और फाइल शेयरिंग फीचर का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने खास स्कैम डिटेक्शन फीचर भी जोड़ा है जिसके बाद एंड्रॉयड पर स्कैम से बेहतर सेफ्टी मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार से इन फीचर्स के बारे में। 

जून एंड्रॉयड ड्रॉप (June Android Drop) फीचर्स की घोषणा कंपनी ने कर दी है। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने एंड्रॉयड फीचर ड्रॉप के तहत कंपनी ने बेहतर स्कैम प्रोटेक्शन पर खास फोकस किया है। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन
गूगल ने जून एंड्रॉयड ड्रॉप के तहत स्कैम पर लगाम लगाने के लिए खास सेफ्टी टूल दिया है। एंड्रॉयड में यूजर्स Phone by Google ऐप की मदद से स्कैम कॉल पहचान सकेंगे। यह टूल उन कॉल्स को पहचानने में मदद करता है जिन्हें स्कैमर्स आपके जानने वाले बनकर अंजाम देते हैं। कंपनी का दावा है कि यह टूल AI डीपफेक को भी मात सकता है। यानी अगर कोई स्कैमर किसी की नकली आवाज में भी कॉल करता है तो पहचाना जाएगा। हालांकि इसके लिए शर्त है कि आपके कॉन्टेक्ट पर्सन के पास भी Phone by Google ऐप होना चाहिए। 

फैशन आउटफिट टूल 
कंपनी ने नया फैशन आउटफिट फीचर लॉन्च किया है। Circle to Search की मदद से यूजर पता लगा सकेंगे कि किसी व्यक्ति ने कौन सा आउटफिट पहना है। इसी के साथ आप वर्चुअल तरीके से आउटफिट भी ट्राई कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आपके शरीर पर कौन सा आउटफिट सूट करेगा। इसके लिए Google Photos वार्डरॉब की मदद ली जा सकती है। वार्डरॉब केवल अमेरिका, भारत, और ब्राजील में ही उपलब्ध है। Circle to Search एंड्रॉयड 14 और उसके ऊपर के वर्जन के लिए उपलब्ध है। 

AirDrop का दायरा बढ़ा
Google ने AirDrop फीचर का विस्तार किया है। Quick Share की मदद से अब ज्यादा डिवाइसेज के साथ AirDrop फाइल शेयरिंग हो सकेगी। गूगल ने कहा है कि वह क्विक शेयर के ज़रिए AirDrop सपोर्ट को और भी डिवाइसों तक पहुंचा रहा है। Xiaomi ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह फीचर को Xiaomi 17T Pro में लेकर आने वाली है। अब Google ने AirDrop सपोर्ट वाले मौजूदा डिवाइसों की सूची जारी की है। लिस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.