भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर

Google AI Plus का फ्री एक्सेस 1 साल तक वैलिड रहेगा। अगर आप इसके बाद भी इसे जारी रखना चाहते हैं तो 399 रुपये प्रतिमाह का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 12:24 IST
ख़ास बातें
  • स्टूडेंट ऑफर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए खासतौर पर लॉन्च
  • ऑफर पाने के लिए स्टूडेंट वेरिफिकेशन करवाना जरूरी
  • Google AI Plus का फ्री एक्सेस 1 साल तक वैलिड रहेगा

Google AI Plus का स्टूडेंट ऑफर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए खासतौर पर लॉन्च किया गया है।

Google ने भारतीय स्टूडेंट्स के लिए Google AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री कर दिया है। 1 साल तक स्टूडेंट्स के लिए एक्सक्लूसिव बेनिफिट कंपनी ने दिया है जिससे कि उन्हें पढ़ाई के लिए AI टूल्स की मदद मिल सके। इससे स्टूडेंट्स को रिसर्च, एग्जाम की तैयारी, लिखने में मदद, करियर में मदद, कंटेंट क्रिएशन में मदद मिलेगी। इसी के साथ कंपनी 400GB स्टोरेज का लाभ एकदम फ्री दे रही है। इसके लिए स्टूडेंट्स को यह ऑफर क्लेम करना होगा जिसका तरीका हम आपको यहां पर बता रहे हैं। 

Google AI Plus Student Offer कैसे पाएं

Google AI Plus सब्सक्रिप्शन कंपनी ने मुफ्त में देने का गजब ऑफर निकाला है। Google AI Plus का स्टूडेंट ऑफर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए खासतौर पर लॉन्च किया गया है। Google One Plans पेज पर जाकर स्टूडेंट इस ऑफर के लिए दावा कर सकते हैं। इसके लिए गूगल अकाउंट से साइन-इन करना होगा। 

  • सबसे पहले गूगल अकाउंट से साइन-इन करें।
  • Google AI Plus सेक्शन में Get student offer चुनें और Continue पर क्लिक करें।  
  • यहां पर आपको वैरिफिकेशन करवाना होगा कि आप एक स्टूडेंट हैं।
  • पूछी गई सभी डिटेल्स भरकर स्टूडेंट वेरिफिकेशन पूरा करें। 
  • वैरिफिकेशन होते ही आपको 1 साल तक एआई प्लस सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाएगा। 

Google AI Plus का फ्री एक्सेस 1 साल तक वैलिड रहेगा। अगर आप इसके बाद भी इसे जारी रखना चाहते हैं तो 399 रुपये का शुल्क देना होगा। अगर नहीं, तो आपको ऑटो पेमेंट को बंद करना होगा। 

Google AI Pro Student Offer

Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी स्टूडेंट ऑफर के तहत दिया जा रहा है। इसमें स्टूडेंट्स को फायदा यह होगा कि 4 साल तक 74% ऑफ इसमें मिलेगा। यानी सस्ते में 4 साल तक गूगल एआई का एक्सेस आपको मिलेगा। जिसकी कीमत 489 रुपये महीना है। इसमें कंपनी 5TB की स्टोरेज दे रही है। इसमें कंपनी ने YouTube Premium Lite का एक्सेस भी साथ में दिया है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.