कार ने बाइक को 1 किलोमीटर तक घसीटा, निकलती रही चिंगारियां! देखें वीडियो

रोड एक्सीडेंट की ये घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2022 11:55 IST
ख़ास बातें
  • गाजियाबाद में रोड एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
  • घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की बताई जा रही है
  • बॉनट के नीचे फंसी बाइक समेत गाड़ी को भगाता रहा शख्स

बाइक को टक्कर मारने के बाद शख्स उसे घसीटा हुआ ले गया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि रोड पर कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गाड़ी के बोनट के नीचे फंस गई लेकिन टक्कर मारने वाला शख्स कार को रोक कर मदद करने की बजाए और स्पीड देकर गाड़ी को भगाने लगता है। वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि कोई इन्सान इतना गैर जिम्मेदाराना बर्ताव कैसे कर सकता है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। हो सकता है आपको इस शख्स की करतूत पर गुस्सा भी आए। बाइक को टक्कर मारने के बाद शख्स ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को घसीटते हुए जाने लगा। आसपास के बाइक सवारों ने उसे रोकने की कोशिश की तो, कुछ पल के लिए उसने गाड़ी धीमी की लेकिन फिर से चकमा देने की फिराक में तेजी से गाड़ी दौड़ा दी। उसकी ये हरकत देखकर साथ चल रहे बाइक सवारों ने भी उसे पकड़ने की ठान ली। तीन से चार बाइक सवारों ने लगातार उसका पीछा किया लेकिन ये शख्स था कि बाइक को 1 या डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ही ले गया। देखें ये वीडियो- 

रोड एक्सीडेंट की ये घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की बताई जा रही है। इंदिरापुरम के मंगल बाजार इलाके में कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे उस शख्स को चश्मदीद बाइक सवारों ने रुकने के लिए कहा। लेकिन रुकना तो दूर उसने बॉनट के नीचे फंसी बाइक समेत गाड़ी को दौड़ाना शुरू कर दिया। देखने वाले हैरान रह गए। रोड पर चिंगारियां निकलती रहीं लेकिन शख्स नहीं रुका। बाइक सवारों ने दूरी तक पीछा कर उसे घेर लिया और पकड़ लिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और घायल हुए बाइक सवार को अस्पताल में भेजा गया। इंदिरापुरम के डीएसपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को जब्त कर लिया गया है। बाइक सवार अब ठीक है और इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बाद में दोनों पार्टियों के बीच समझौता होने की भी खबर आई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.