सर्दियों के मौसम में गीजर का उचित इस्तेमाल बिजली के बिल को कंट्रोल कर सकता है।
गीजर का सही तरीके से इस्तेमाल बिजली के बिल को कंट्रोल कर सकता है।
Photo Credit: Pexels/Max Vakhtbovych
सर्दियों की शुरुआत हो रही है और ऐसे में एसी का इस्तेमाल कम होकर गीजर का इस्तेमाल बढ़ने जा रहा है। आमतौर पर बाथरूम से लेकर किचन तक में गीजर का इस्तेमाल होता है, लेकिन अगर ठीक से उपयोग नहीं किया गया तो यह AC जितना बिजली का बिल भी बना सकता है। जी हां ठंडे पानी से बचने के लिए गीजर चलाया जाता है, लेकिन उचित इस्तेमाल से बिजली का बिल कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरकीबों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप गीजर इस्तेमाल करके भी बिजली के बिल को कंट्रोल कर सकते हैं।
गीजर से बिजली की खपत
आमतौर पर घरों में 2/3 किलोवॉट वाले गीजर इस्तेमाल किए जाते हैं। अगर आप इसका 1 घंटे इस्तेमाल करेंगे तो इससे 2/3 यूनिट बिजली की खपत हो सकती है। जो कि सामान्य 1.5 टन एसी द्वारा प्रति घंटे में खर्च की जाने वाली 1.5/2 यूनिट के मुकाबले में ज्यादा हैं। ऐसे में अगर गीजर का इस्तेमाल ठीक तरीके से नहीं किया जाएगा तो बिजली की बिजली एसी जितना ही आ सकता है।
तापमान को रखें कम
सबसे पहले तो आपको गीजर के थर्मोस्टेट को 45°C से लेकर 60°C के बीच सेट करके रखना चाहिए। जबकि आमतौर पर डिफॉल्ट तापमान 75°C रहता है। डिफॉल्ट तापमान पर चलाने पर गीजर ज्यादा पावर की खपत करता है, जिससे बिजली का बिल ज्यादा आता है।
गीजर को हमेशा चालू न रहने दें
अगर आप नाहने जा रहे हैं तो उससे 10-15 मिनट पहले ही गीजर का स्विच ऑन करना चाहिए और जब आपको उचित गर्म पानी मिल जाए तो उसके बाद स्विच ऑफ कर देना चाहिए। इससे आपको जितना इस्तेमाल करना है उतना ही देर गीजर ऑन रहेगा और बिजली की सीमित खपत होगी।
उपयोग को कंट्रोल करना
अगर आप नाहने गए हैं तो बाल्टी को पूरा भर लीजिए और उसके बाद स्विच ऑफ कीजिए। ऐसा नहीं कि स्विच ऑन रहे और धीरे-धीरे पानी का इस्तेमाल किया जाए। लंबे समय तक नाहने के बजाय कम समय तक शॉअर लिया जा सकता है।
मैंटेनेंस है जरूरी
सर्दियों में इस्तेमाल के दौरान पानी के खुले हुए गर्म और ठंडे पानी के पाइप को फोम इन्सुलेशन स्लीव से लपेट जा सकता है, जिससे पानी ज्यादा समय तक गर्म रहता है। इसके अलावा स्टोरेज टैंक का उपयोग किया जाता है तो उसमें जमा हुए खारे पानी के मिनरल्स को बाहर निकालें। कई मिनरल्स की वजह से हीटिंग एलिमेंट पर अधिक प्रेशर पड़ता है और बिजली की खपत ज्यादा होती है।
जितनी स्टार रेटिंग उतनी बिजली की बचत
गीजर पर लिखी हुई एनर्जी स्टार रेटिंग बहुत ज्यादा मायने रखती है, क्योंकि उस पर निर्भर करता है कि यह कितनी बिजली की खपत करता है। जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग उतनी ही कम बिजली की खपत होगी। अगर कम रेटिंग है तो बिजली की खपत ज्यादा होगी। ऐसे में नया गीजर लगवाते वक्त एनर्जी सेविंग रेटिंग पर ध्यान देना जरूरी है।
स्मार्ट प्लग और टाइमर
अगर आपके गीजर में टाइमर की सुविधा है तो वह इस्तेमाल के बाद अपने आप बंद हो जाएगा। आमतौर पर गीजर में ऑटो कट फीचर होता है, जिससे पानी के एक तय तापमान पर गर्म होने पर गीजर बंद होता है। हालांकि, आपको सिर्फ इस पर निर्भर न रहकर 16A स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में आपको खुद गीजर को बंद करने की चिंता नहीं रहेगी। आप घर के बाहर रहकर या फिर अपने फोन के जरिए भी गीजर को ऑन/ऑफ कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी