Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट

डिजटल युग में Friendship Day पर दोस्तों को गिफ्ट करने का तरीका बदल गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Membership में ₹1,499 में प्राइम वीडियो मिलती है।
  • BookMyShow Gift Card मूवी, कॉन्सर्ट, प्ले, स्पोर्ट इवेंट एक्सेस मिलता है।
  • म्यूजिक लवर्स के लिए Spotify Premium Prepaid सब्सक्रिप्श बहुत काम आता है।

डिजिटल गिफ्ट भेजने से समय की बचत होती है।

Photo Credit: Pexels/ KATRIN BOLOVTSOVA

Friendship Day भारत में अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है जो कि इस बार 2 अगस्त, 2026 को मनाया जाएगा। अगर आपने अभी तक अपने दोस्त के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदा है तो डिजिटल युग में गिफ्ट देने का तरीका भी बदल गया है। अब आप सामान्य गिफ्ट के बजाय सब्सक्रिप्शन और गिफ्ट वाउचर ऑनलाइन खरीदकर ईमेल या इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स पर भेज सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार में जाकर खरीदारी भी नहीं करनी होगी और समय की भी बचत होगी, जैसे कि सामान्य तौर पर समय लगता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Amazon Prime Membership
अगर आपका दोस्त ऑनलाइन शॉपिंग करता है, मूवी और फिल्मों की स्ट्रीमिंग करता है तो Amazon Prime Membership बहुत काम आ सकती है। ₹1,499 में अमेजन साल भर के लिए प्राइम वीडियो, अमेजन म्यूजिक, प्राइम रीडिंग और डिलीवरी बेनिफिट्स प्रदान करता है। इसके अलावा अमेजन प्राइम लाइट और प्राइम शॉपिंग एडिशन भी प्रदान करता है, लेकिन उनमें सीमित फायदे मिलते हैं।

Google Play Gift Card
Google Play Gift Card एंड्रॉयड यूजर्स को बैलेंस को ऐप्स, गेम्स, फिल्म, बुक और इन ऐप पर्चेज की सुविधा देता है। यह खरीदारी गूगल प्ले के जरिए की जा सकती है। भारत में ₹100 से लेकर ₹1500 के बीच गिफ्ट कार्ड आते हैं। 

BookMyShow Gift Card
BookMyShow Gift Card उस दोस्त के बहुत काम आ सकता है जो कि मूवी, कॉन्सर्ट, प्ले, स्पोर्ट इवेंट और अन्य एक्सपीरियंस का शौकीन है। आप किसी इवेंट का चयन करने के बजाय गिफ्ट कार्ड दे सकते हैं, जिससे आपका दोस्त खुद तय कर पाएगा उसे कहां उसका उपयोग करना है। बुक माय शो 12 महीने की वैधता के साथ गिफ्ट कार्ड प्रदान करता है।

PlayStation Store Gift Card
अगर आपके दोस्त के पास PS5 या PS4 है तो प्लेस्टेशन स्टोर गिफ्ट कार्ड बहुत आम आ सकता है। यह बैलेंस डिजिटल गेम्स, एड ऑन, वर्चुअल करेंसी और प्ले स्टेशन प्लस मेंबरशिप में उपयोग हो सकता है। भारत में ₹670 और ₹2,000 में यह आते हैं। वाउचर खरीदने से पहले यह भी जांच करें कि आपके दोस्त के पास इंडियन प्लेस्टेशन अकाउंट है, क्योंकि वाउचर कोड रीजन स्पेसिफिक होते हैं।

Advertisement

Spotify Premium Prepaid Plan
म्यूजिक लवर्स के लिए Spotify Premium Prepaid सब्सक्रिप्श बहुत काम की चीज है जो कि विज्ञापन मुक्त म्यूजन सुनने का अनुभव, ऑफलाइन डाउनलोड और बिना रुकावट प्लेबैक प्रदान करता है। Spotify वर्तमान में 1 साल की वैधता वाला प्रीमियम स्टैंडर्ड प्लान प्रदान करता है, जिसकी कीमत ₹1,390 है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि डिजिटल वाउचर आमतौर पर नॉन रिफंडेबल होते हैं। ऐसे में प्राप्तकर्ता की ईमेल एड्रेस या फोन नंबर, अकाउंट रीजन, डिवाइस कंपेटिबिलिटी और एक्सपायरी डेट और मौजूदा सब्सक्रिप्शन प्लान आदि को चेक करना चाहिए। कभी भी किसी अंजान विक्रेता से डिस्काउंट वाले कोड खरीदने के चक्कर में नहीं फंसना चाहिए और हमेशा किसी ऑथोराइज्ड जगह से ही खरीदारी करनी चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.