पार्ट-टाइम कमाई का बेहतरीन मौका, Flipkart दे रहा है 4 हज़ार से ज्यादा नौकरियां: ऐसे करें अप्लाई

लोग अपने Android डिवाइस पर Google Play से Flipkart Xtra नाम का ऐप डाउनलोड करके इस सर्विस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 सितंबर 2021 20:13 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Xtra प्रोग्राम के तहत खुलेंगी 4,000 से ज्यादा नौकरियां
  • Google Play पर उपलब्ध है Flipkart Xtra नाम का ऐप
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद कर सकते हैं पार्ट टाइम काम

Flipkart Xtra ऐप को Google Play से डाउनलोड किया जा सकता है

सोमवार को Flipkart ने Flipkart Xtra नाम से एक सर्विस मार्केटप्लेस लॉन्च करने की घोषणा की, जिसका मकसद लोगों के साथ-साथ सर्विस एजेंसियों और टेक्नीशियन्स को पार्ट-टाइम इनकम का अवसर देना है। इसकी शुरुआत मार्केटप्लेस में लोगों को डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के रूप में शामिल करने के साथ हो रहा है। हालांकि, इसका उद्देश्य भविष्य में सर्विस एजेंसियों और तकनीकी रूप से कुशल लोगों को सर्विस पार्टनर और टेक्नीशियन्स के रूप में शामिल करना भी है। Flipkart Xtra को त्योहारी सीजन और Flipkart Big Billion Days 2021 Sale से ठीक पहले शुरू किया गया है।

लोग अपने Android डिवाइस पर Google Play से Flipkart Xtra नाम का ऐप डाउनलोड करके इस सर्विस से जुड़ सकते हैं। यह प्रोग्राम लोगों को एक्स्ट्रा कमाई करने का मौका देगी। ऐप के जरिए जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। फ्लिपकार्ट आपसे आपकी जानकारी शेयर करने और बैकग्राउंड वैरिफाई करने के लिए एक आईडी प्रूफ अपलोड करने मांग करेगा। सफल वैरिफिकेशन होने के बाद, ऐप यूज़र्स को उसके द्वारा चुने गए कार्य के लिए सेलेक्ट करेगा।
 

फिलहाल फ्लिपकार्ट एक्स्ट्रा डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के लिए साइन-अप की अनुमति दे रहा है, हालांकि फ्लिपकार्ट का प्लान आने वाले महीनों में सर्विस पार्टनर और टेक्नीशियन्स को भी इस प्रोग्राम से जोड़ना है। ई-कॉमर्स कंपनी इस फेस्टिव सीजन में इस प्रोग्राम के जरिए 4,000 से ज्यादा नौकरियां देने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Flipkart Xtra मार्केटप्लेस के जरिए पार्ट-टाइम डिलीवरी पार्टनर्स को जोड़कर फ्लिपकार्ट देश में अपनी डिलिवरी सर्विस को और बेहतर करने की योजना बना रही है। इस सर्विस के लॉन्च का समय भी दिलचस्प है, क्योंकि 7 अक्टूर से फ्लिपकार्ट अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days शुरू करने वाली है 12 अक्टूबर तक चलेगी।
Advertisement

फ्लिपकार्ट एक्स्ट्रा के साथ, फ्लिपकार्ट के पास स्थानीय दुकानों के लिए अपने क्षेत्रों में ऑर्डर डिलीवरी के लिए 'Kirana Delivery' प्रोग्राम भी है। कंपनी ने दावा किया कि पिछले साल के त्योहारी सीजन के दौरान, इस प्रोग्राम ने एक करोड़ शिपमेंट को पूरा करने में मदद की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.