Flipkart Superr Sale शुरू, स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आज सभी के लिए Flipkart Superr Sale शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट सुपर सेल में Apple iPad, Google Pixel 2, Nokia 5 समेत अन्य कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 25 अगस्त 2018 13:39 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन, लैपटॉप और कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगा ऑफर
  • एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट
  • Flipkart Plus मेंबर्स को मिलेगी फ्री डिलीवरी
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आज सभी के लिए Flipkart Superr Sale शुरू हो गई है। 24 अगस्त रात 9 बजे फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल शुरू हुई थी। एक दिन की फ्लिपकार्ट सुपर सेल में ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart Plus मेंबर्स को फ्री डिलीवरी और कस्टमर सर्विस में प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि अभी फ्लिपकार्ट मेंबरशिप के लिए कंपनी ने मेंबर्स से कुछ भी शुल्क नहीं लिया है। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1,000 रुपये) मिलेगा। लेकिन यह ऑफर केवल चुनिंदा प्रोडक्ट पर ही मिलेगा। Flipkart सेल में कुछ प्रोडक्ट पर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। Flipkart Superr Sale में मिलने वाली कुछ बेस्ट डील के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

फ्लिपकार्ट सेल में सुपर डील, प्राइस क्रैश और एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिलेंगे। Flipkart सेल में चुनिंदा प्रोडक्ट पर बिना ब्याज वाली ईएमआई, बायबैक और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। Flipkart Superr Sale में असूस, हॉनर, इनफिनिक्स, शाओमी, गूगल, सैमसंग, मोटो, लेनोवो, वीवो, ओप्पो और अन्य स्मार्टफोन ब्रांड के हैंडसेट पर शानदार डील दी जा रही हैं। जैसा कि पहले भी बताया गया था कि फ्लिपकार्ट सेल के दौरान Asus ZenFone Max Pro M1 और ZenFone 5Z पर बेहतरीन ऑफर मिल रहा है। जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी और 4जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट खरीदने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जेनफोन 5जेड खरीदने वाले ग्राहक अगर अपना पुराना हैंडसेट एक्सचेंज करते हैं तो 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिकाउंट भी मिलेगा। एक्सिस बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

Apple iPhone SE की एमआरपी 26,000 रुपये है लेकिन अभी सेल में आप इस हैंडसेट को 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Moto Z2 Play का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत वैसे तो 27,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद यह स्मार्टफोन 18,999 रुपये में उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Honor 9i के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन अभी यह हैंडसेट 12,999 रुपये में मिल रहा है।

Honor 7A का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपये में, Honor 9 Lite का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी वेरिएंट 10,999 में, Galaxy On6 का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट 13,490 रुपये में बेचा जा रहा है। Vivo V9, Vivo Y83 और Vivo X21 पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। Mi Mix 2 की एमआरपी 37,999 रुपये है लेकिन अभी शाओमी का यह हैंडसेट डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में मिल रहा है। पर एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
Advertisement
 

Apple iPad (6वीं जेनरेशन) 32 जीबी वाईफाई

अगर आप एप्पल के इस आईपैड को पिछली सेल में नहीं खरीद पाए थे तो आपके पास एक और मौका है। iPad 32 जीबी वाईफाई (6वीं जेनरेशन) की एमआरपी वैसे तो 28,000 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट सुपर सेल में आपको यह 24,900 रुपये में मिलेगा। अब बात iPad के फीचर्स की। एप्पल आईपैड में  9.7 इंच का डिस्प्ले है। यह आईओएस11 आउट-ऑफ-बॉक्स पर चलता है। यह एप्पल का लेटेस्ट आईपैड है जो Apple Pencil सपोर्ट करता है। स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए इसमें एप्पल ए10एक्स चिप है जो एम10 को-प्रोसेसर के साथ लगी है।
 

Google Pixel 2 128 जीबी

Google Pixel 2 की एमआरपी वैसे तो 70,000 रुपये है लेकिन आप Flipkart Superr Sale में यह हैंडसेट 50,999 रुपये में खरीद सकेंगे। Flipkart सेल में एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 8,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,000 का अधिकतम डिस्काउंट मिलेगा। गूगल पिक्सल 2 में 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी।
Advertisement
 

Nokia 5 16 जीबी

नोकिया 5 के 16 जीबी वेरिएंट की एमआरपी 15,299 रुपये है, लेकिन अभी Flipkart सेल में आप यह हैंडसेट 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 9,999 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट मिलेगा। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Nokia 5 में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले है। स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 420 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मिलेगी।
 

Alcatel A3 10 32 जीबी

अगर आप एंड्रॉयड टैबलेट खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो Alcatel A3 10 पर  भी बेस्ट डील मिल रही है। इस टैबलेट की एमआरपी वैसे तो 11,999 रुपये है लेकिन अभी आप इसे 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Alcatel A3 10 वाईफाई और 4जी सपोर्ट करता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 9,000 तक का डिस्काउंट मिलेगा। टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले और पावर बैकअप के लिए 4,600 एमएएच की बैटरी मिलेगी। 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
 

Moto Z2 Force 64 जीबी

मोटो जेड2 फोर्स की एमआरपी 34,999 रुपये है लेकिन Flipkart Superr Sale में यह स्मार्टफोन 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,000 का अधिकतम डिस्काउंट मिलेगा। Moto Z2 Force में 5.5 इंच का क्वाड एचडी डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।  स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम मिलेगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.