Flipkart Superr Sale 25 अगस्त को, स्मार्टफोन और लैपटॉप मिलेंगे सस्ते में

25 अगस्त को Flipkart Superr Sale होगी। फ्लिपकार्ट सुपर सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस, कैमरा और अन्य कैटगरी के प्रोडक्ट पर मिलेगा डिस्काउंट।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अगस्त 2018 18:34 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले होगी शुरू
  • HDFC बैंक के कार्ड से भुगतान पर मिलेगा 10 फीसदी का डिस्काउंट
  • 25 अगस्त को होगी Redmi 5A, Mi TV 4 की फ्लैश सेल
ई-कॉर्मस वेबसाइट फ्लिपकार्ट 25 अगस्त को सेल का आयोजन करेगी। Flipkart Superr Sale केवल एक ही दिन के लिए है। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए फ्लिपकार्ट सुपर सेल एक दिन पहले यानी 24 अगस्त रात 9 बजे शुरू होगी। Flipkart ने अभी डील्स पर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन वेबसाइट पर सेल के लिए अलग से बने पेज पर लिस्ट किया गया है कि स्मार्टफोन पर शानदार डील मिलेगी। 25 अगस्त दोपहर 12 बजे Redmi 5A, Mi TV 4 की फ्लैश सेल भी होगी। मी टीवी 4 की कीमत भारत में 44,999 रुपये है। कंपनी ने आश्वस्त किया है कि टीवी और होम एप्लायंसेज पर 70 फीसदी, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस, कैमरा और अन्य प्रोडक्ट पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। Flipkart ने एचडीएफसी बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। सेल के दौरान चुनिंदा प्रोडक्ट पर HDFC बैंक के कार्ड से भुगतान पर 10 फीसदी का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस, कैमरा और अन्य कैटगरी के प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart ने घोषणा की है कि मध्यरात्रि से रात दो बजे तक रश आवर डील मिलेगी। हर आठ घंटे में स्मार्टफोन और गैजेट्स पर सुपर डील मिलेगी। कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर हर घंटे एपिक 24 डील में नया ऑफर मिलेगा। हर आठ घंटे में होम डेकोर, ब्यूटी, कपड़ों और एक्सेसरीज प्रोडक्ट्स के दाम में कटौती की जाएगी। फ्लिपकार्ट अपने सुपर स्टार प्रोड्क्टस को बेस्ट प्राइस के साथ लिस्ट करेगा। बता दें कि इस लिस्ट में केवल वहीं प्रोडक्ट होंगे जिन्हें वेबसाइट पर ग्राहकों की तरफ से  4+ रेटिंग प्राप्त है।

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के अलावा फर्नीचर, फर्निशिंग और कुकवेयर पर 40 से 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ब्यूटी, खिलौने, स्पोर्ट्स और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स आपको 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे। Nike, Lee और Forever 21 के कपड़ों, जूतों और अन्य एक्सेसरीज पर 30 से 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart Superr Sale, Flipkart sale, Redmi 5A, Mi TV 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.