फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील की दीवाली सेल के बारे में जानें सब कुछ

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 26 सितंबर 2016 16:31 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2016 डील की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी
  • अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल एक दिन पहले एक अक्टूबर से शुरू होगी
  • स्नैपडील अनबॉक्स सेल अमेज़न, फ्लिपकार्ट को टक्कर देगी
भारत में त्यौहारी सीज़न शुरू होने में बस चंद दिन बाकी हैं, और यही वो समय है जब ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी सालाना सेल शुरू करती हैं। रौशनी के त्यौहार दीपावली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील अक्टूबर के पहले हफ्ते में अपनी सेल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा शॉपक्लूज़ जैसी दूसरी वेबसाइट भी अपनी फेस्टिव सीज़न सेल की शुरुआत कर रही हैं।

ये तो तय है कि इस बार भी टक्कर फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ 2016 और अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के बीच होगी। लेकिन इन सेल में आपको क्या ऑफर मिलेंगे, आज हम आपको इस बारे में बताएंगे।
Advertisement

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2016
फ्लिपकार्ट की तीसरी बिग बिलियन डेज़ सेल 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट कई सारे प्रोडक्ट पर बड़ी छूट देने की तैयारी में है। इसके अलावा एसबीआई कार्ड के साथ खरीददारी करने वाले ग्राहक 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं।
Advertisement

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल के पहले दिन ग्राहक फैशन, होम डेकोर, टेलीविज़न और होम अप्लायंसेज़ कैटगरी के प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। सेल के दूसरे दिन फ्लिपकार्ट पर ग्राहक मोबाइल और एक्सेसरीज़ पर ऑफर पा सकेंगे। जबकि तीसरे दिन सभी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर डिस्काउंट मिलेगा। बिग बिलियन डेज़ सेल के चौथे और पांचवे दिन सभी रेंज के प्रोडक्ट पर अलग-अलग ऑफर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने 'योर विश, योर ऑफर' नाम से एक ऑफर पेश किया है जिसके तहत आपको उस प्रोडक्ट के लिए ज्यादा डील और डिस्काउंट मिलेग जो आपकी विशलिस्ट में शामिल है। गौर करने वाली बात है कि 2014 में सेल के दौरान हुई कुछ बड़ी गलतियों से सबक लेने के बाद फ्लिकार्ट का दावा है कि ग्राहकों को सेल में कोई परेशानी नहीं होगी और प्रोडक्ट खरीदना सुविधाजनक होगा।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट सेल से बिल्कुल पहले 23 सितंबर रात 12 बजे से 1 अक्टूबर को 11.59 मिनट तक फ्लिपकार्ट ऐप को अपग्रेड करने पर ग्राहकों को मोटो डेक ब्लूटूथ स्पीकर जीतने का मौका दे रही है। फ्लिपकार्ट के ऐप कॉन्टेस्ट पेज पर जाकर आप नियम व शर्तें जांच सकते हैं।
Advertisement

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल
Advertisement
इस बीच अमेज़न इंडिया भी 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल आयोजित कर रही है। इसके अलावा अमेज़न ने कई प्रोडक्ट रेंज पर बड़ी छूट देने की तैयारी कर रखी है। अमेज़न ने कर्टेन रेज़र डील की भी घोषणा की है जिससे यूज़र दो अलग-अलग प्रोडक्ट ग्रुप में से एक चुन सकते हैं। जिनमें से अधिकतर एक अक्टूबर रात 12 बजे से शुरू होने वाली सेल में होंगे। इसके अलावा अगर आपके पास एचडीएफसी का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो आपको अमेज़न ऐप से 15 प्रतिशत और वेबसाइट से 10 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में गहनों पर 15 प्रतिशत तक, टेलीविज़न पर 40 प्रतिशत, किचन के सामान पर 50 प्रतिशत और एथनिक कपड़ों पर 50 प्रतिशत फ्लैट छूट मिलेगी। इसके अलावा दूसरे प्रोडक्ट पर भी ग्राहक 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। एक दिन और दो दिन की डिलिवरी के लिए अमेज़न प्राइम सर्विस लेने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छी डील साबित होगी। याद दिला दें, अमेज़न प्राइम को एक्टिवेट करने पर पहले 60 दिन की सर्विस मुफ्त होती है और इसके बाद 499 रुपये हर साल चुकाना होगा।
Advertisement

फिल्पकार्ट की बिग बिलियन डेज़ 2016 की तरह अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में भी ऐप पर 'विश एंड विन' कॉन्टेस्ट है जिसके तहत ग्राहकों को नोबल स्कियोडो 4के यूएचडी एलईडी टीवी जीतने का मौका मिल रहा है। बता दें कि यह ऑफर उन अमेज़न ऐप के लिए वैध नहीं है जो आईफोन 4 या उससे कम, विंडोज़ फोन और टैबलेट में इंस्टॉल है। सेल के नियम व शर्तों के बारे में आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं।

स्नैपडील अनबॉक्स सेल
स्नैपडील की पांच दिन तक चलने वाली 2 से 6 अक्टूबर अनबॉक्स दीवाली सेल पांच दिन तक चलेगी। नए रंगरूप और डिज़ाइन के साथ स्नैपडील ने दीवाली सेल ऑफर के लिए 'अनबॉक्स ज़िंदगी' टैगलाइन दी है। ग्राहक हर घंटे मिलने वाली डील के साथ कई सारे प्रोडक्ट रेंज पर छूट पा सकेंगे। स्नैपडील अनबॉक्स सेल के तहत विभिन्न प्रोडक्ट पर 70 प्रतिशत तक छूट पा सकते हैं। हाल ही में लॉन्च हुई स्नैपडील गोल्ड सर्विस के साथ यूज़र चुनिंदा लोकेशन पर अगले दिन मुफ्त डिलिवरी पा सकते हैं। और इसके लिए रिटर्न पॉलिसी की सीमा 14 दिन तक बढ़ा दी गई है।
 

स्नैपडील दीवाली ऑफर के तहत डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ न्यूनतम 1,000 रुपये की खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। स्नैपडील अनबॉक्स के बारे में ज्यादा जानकारी और नियम व शर्तों के बारे में स्नैपडील की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

दूसरी सेल और ऑफर
शॉपक्लूज़ की दीवाली सेवल एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। यह अकेली सेल है जो 10 दिन तक चलेगी और कई प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। शॉप्कलूज़ पर होम एंड किचन, इलेक्ट्रॉनिक और फैशन प्रोडक्ट पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

पेटीएम पर भी हर साल की तरह सालाना बड़ी दीवाली सेल शुरू होने की उम्मीद है और इस बारे में जल्द जानकारी मिलने की उम्मीद है।

अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और दूसरी वेबसाइट की दीवाली सेल की इन सेल का फायदा कैसे उठाएं। इस बारे में जरूरी बातों को ध्यान में रखने के लिए नीचे दी गई जानकारी पढ़ें।
  • सबसे पहली बात कि जिस भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर आप खरीदारी करना चाहते हैं उस पर फटाफट चेकआउट के लिए साइनइन करें।
  • अगर आपको पहले से पता है कि आपको कौन सा प्रोडक्ट खरीदना है तो सेल शुरू होने से पहले उसे विशलिस्ट में डाल दें ताकि आप उसे आसानी से खोज सकें।
  • अपना क्रेडिट और डेबिट कार्ड तैयार रखें और अगर आप प्रोडक्ट के लिए प्री-पे करना चाहते हैं तो उसे ई-कॉमर्स साइट पर पहले ही एड कर लें। कार्ड के साथ खरीदारी करने पर आपको अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
  • अगर आप ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो देख लें कि आपके पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन है या नहीं। याद रखें कि ऐप से खरीदारी करने पर आपको ज्यादा डिस्काउंट और इंस्टेंट डील मिल सकती है।
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी में अगर कोई समस्या है तो उसे सेल शुरू होने से पहले ही दूर कर लें। ताकि आपकी पसंदीदा डील आने से ठीक पहले इंटरनेट डाउन ना हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.