Excitel ने लॉन्‍च किया 400Mbps स्‍पीड और 17 OTT के सब्‍सक्रिप्‍शन वाला ‘सस्‍ता’ प्‍लान, जानें डिटेल

Excitel New Plan : यह प्‍लान दक्षिण भारत के शहरों जैसे- बंगलूरू, हैदराबाद, मंगलौर, गुंटूर, विजयवाड़ा आदि के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जनवरी 2024 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Excitel ने पेश किया नया ब्रॉडबैंड प्‍लान
  • दक्षिण भारत के शहरों को मिलेगा फायदा
  • 400एमबीपीएस से ज्‍यादा की स्‍पीड देता है

6 महीनों के लिए प्‍लान एक्टिवेट करने पर यह प्रतिमाह 677 रुपये का पड़ेगा।

Excitel New Plan : कम दाम में हाई स्‍पीड इंटरनेट देने के लिए पहचाने जाने वाले Excitel ने एक नया प्‍लान पेश किया है। यह प्‍लान बेहद कम दाम में 400Mbps स्‍पीड और 17 ओटीटी का कंटेंट ऑफर करता है। इसका नाम Southern OTT Pack है। एक साल के लिए प्‍लान एक्टिवेट करने पर सिर्फ 599 रुपये महीना चुकाने होंगे। एक्‍साइटेल ने कहा है कि यह प्‍लान दक्षिण भारत के शहरों जैसे- बंगलूरू, हैदराबाद, मंगलौर, गुंटूर, विजयवाड़ा आदि के लिए लाया गया है। इस प्‍लान पर 300 से ज्‍यादा लाइव टीवी चैनल्‍स भी मिलते हैं।   
 

Excitel Southern OTT Pack के प्राइस 

Excitel Southern OTT Pack को 3 ऑप्‍शंस में लाया गया है। इसके 12 महीनों के सब्‍सक्र‍िप्‍शन पर आपको हर महीने 599 रुपये देने होंगे। 6 महीनों के लिए प्‍लान एक्टिवेट करने पर यह प्रतिमाह 677 रुपये का पड़ेगा। अगर आप 3 महीने का प्‍लान लेते हैं, तो उसकी कॉस्‍ट हर महीने 847 रुपये आएगी। 
Advertisement
 

Excitel Southern OTT Pack के बेनिफ‍िट्स 

Excitel Southern OTT Pack पर 400Mbps तक स्‍पीड मिलती है। 17 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का कंटेंट एक्‍सेस किया जा सकता है और 300 से ज्‍यादा लाइव टीवी चैनल्‍स देखे जा सकते हैं।  
 

इन ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स को कर पाएंगे एक्‍सप्‍लोर 

Excitel Southern OTT Pack के साथ डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार, जी5, सोनी लिव, सन नेक्‍स्‍ट, आहा, राज डिजिटल, आईस्‍ट्रीम जैसे प्‍लेटफॉर्म का कंटेंट देख पाएंगे।  

इस लॉन्‍च पर एक्साइटेल के CEO वरुण पसरीचा ने कहा कि हम होम एंटरटेनमेंट को फिर से परिभाषित करने में सबसे आगे रहे हैं। हम भारत का पहला साउथ प्लान पेश करते हुए रोमांचित हैं। यह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्‍यों के लिए तैयार किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  2. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  3. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  4. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  5. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  6. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  7. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  9. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  10. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.