ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या

स्मार्टफोन का इस्तेमाल लोगों को बीच बहुत ज्यादा बढ़ गया है और इसके अत्याधिक इस्तेमाल से लोगों में माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या तेजी के साथ बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 09:40 IST
ख़ास बातें
  • प्रत्येक 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर देखना चाहिए।
  • स्मार्टफोन को कभी भी आंखों के पास नहीं रखना चाहिए।
  • फोन उपयोग करते हुए गर्दन और सिर को सीधा रखना चाहिए।

Photo Credit: Pexels/https://kaboompics.com

स्मार्टफोन का इस्तेमाल लोगों को बीच बहुत ज्यादा बढ़ गया है और इसके अत्याधिक इस्तेमाल से लोगों में माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या तेजी के साथ बढ़ रही है। अगर आप भी सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत ज्यादा जरूरी है। बेंगलुरु के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS) के रिसर्चर का कहना है कि अधिक स्क्रीन का उपयोग करने वाले लोगों में माइग्रेन या सिरदर्द की आशंका लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा रही। जबकि व्यस्कों में यह 87 प्रतिशत अधिक रही। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी में पब्लिश स्टडी में 22 अलग-अलग स्टडी के कुल 14,763 लोगों के डाटा को उपयोग किया गया। 10 स्टडी के 11,218 लोगों के डाटा को मिलाकर एनालिसिस हुआ। जो लोग स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो उनमें माइग्रेन या सिरदर्द की आशंका 1.6 गुना ज्यादा पाई गई। वहीं बच्चों और किशोरों में यह 46 प्रतिशत ज्यादा रही। जबकि व्यस्कों में यह ज्यादा मिला, क्योंकि उनमें माइग्रेन या सिरदर्द की आशंका 87 प्रतिशत ज्यादा रही।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर
इस स्टडी के अनुसार, ज्यादा स्क्रीन यानी कि फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से सिरदर्द और नींद की समस्या ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें भी पैदा हो रही हैं।

क्या है वजह
रिसर्चर का मानना है कि स्क्रीन की रोशनी आंख की रेटिना में मौजूद लाइट सेंसिटिव कोशिकाओं को सक्रिय कर सकती है। इसके जरिए मेलाटोनिन हार्मोन का स्त्राव और शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक प्रभावित हो सकती है और उससे नींद प्रभावित होने की संभावना रहती है। अगर स्क्रीन का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है तो आंखों पर तनाव बढ़ता है। वहीं मस्तिष्क में दर्द महसूस करने वाली तंत्रिका की संवेदनशीलता बढ़ने की आशंका रहती है। इससे सिरदर्द, माइग्रेन और आंखों पर अधिक तनाव पैदा होता है।

कैसे करें बचाव
स्मार्टफोन के अधिक इस्तेमाल से होने वाले प्रभावों से बचाव के लिए प्रत्येक 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए 20 फीटर दूर देखना चाहिए।
स्मार्टफोन को कभी भी आंखों के पास नहीं रखना चाहिए, हमेशा थोड़ा दूर से इस्तेमाल करना चाहिए।
फोन उपयोग करते हुए गर्दन और सिर को सीधा रखना चाहिए।
वहीं कंप्यूटर स्क्रीन इस्तेमाल के दौरान आंखों के लेवल पर या थोड़ा नीचे रखा जाना चाहिए।
अंधेरे में या कम रोशनी में स्क्रीन का उपयोग करने से बचना चाहिए।
हमेशा नींद पूरी करनी चाहिए, समय पर भोजन करना चाहिए और पर्याप्त पानी पीने से माइग्रेन को मैनेज करने में मदद मिलती है।
देर रात जागकर स्क्रीन का उपयोग करने से बचना चाहिए।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.