सिंगल चार्ज में 100KM रेंज वाली किफायती इलेक्ट्रिक बाइक ENGWE X26 हुई पेश, मामूली खर्च में जमकर चलेगी

ज की बात की जाए तो नॉर्मल मोड में यह करीब 100 किमी तक चल सकती है। ENGWE X26 में एक प्राइमरी बिल्ट-इन बैटरी और एक सेकेंडरी रिमूवेबल 9.6Ah बैटरी है। यूनिक बैटरी को चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2022 13:05 IST
ख़ास बातें
  • ENGWE ने अपनी X26 इलेक्ट्रिक बाइक को पेश कर दिया है।
  • ENGWE X26 सिंगल चार्ज में 100 किमी तक चल सकती है।
  • ENGWE X26 की टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है।

ENGWE X26 सिंगल चार्ज में 100 किमी चलती है।

Photo Credit: ENGWE

चीनी ई-बाइक निर्माता कंपनी ENGWE ने अपनी X26 इलेक्ट्रिक बाइक को पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह एक रफ एंड वर्सेटाइल है। ENGWE X26 लगभग 100 किमी की रेंज प्रदान करती है और 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकती है। ENGWE के मुताबिक  ENGWE X26 उन ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो कि एक रग्ड, फास्ट, वर्सिटाइल और अधिक रेंज वाली ई-बाइक लेने की इच्छा रखते हैं।

ENGWE X26 को शहरी और ऑफ-रोड दोनों जगहों ट्रैवल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 26 इंच के टायर दिए गए हैं जो कि 4 इंच मोटे हैं। ये टायर कठिन इलाकों में मजबूती और आराम दोनों प्रदान करते हैं। X26 का पावरफुल फ्रेम बड़े पेलोड की कैपेसिटी प्रदान करता है। इस ई-बाइक में पीछे एक अतिरिक्त यात्री भी ले जाया जा सकता है। ENGWE का यह भी कहना है कि X26 की यूनिक स्टाइल इसे एक अलग डिजाइन देता है। इसका सस्पेंशन में एयर, मैकेनिकल शॉक और सामान्य सस्पेंशन शामिल हैं जो कि राइडिंग के दौरान एक्स्ट्रा कंफर्ट प्रदान करता है। फ्रंट, मिडिल और रियर सस्पेंशन बाइक के पेडल फील को प्रभावित कर सकते हैं।

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो ENGWE X26 में 750W  इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 1,000W पीक पर पहुंच सकता है। स्पीड की बात की जाए तो इसमें  50km की स्पीड मिलती है। राइडिंग मोड की बात करें तो ENGWE X26 में नॉर्मल, स्पोर्ट और असिस्ट राइडिंग मोड उपलब्ध हैं। रेंज की बात की जाए तो नॉर्मल मोड में यह करीब 100 किमी तक चल सकती है। ENGWE X26 में एक प्राइमरी बिल्ट-इन बैटरी और एक सेकेंडरी रिमूवेबल 9.6Ah बैटरी है। यूनिक बैटरी को चार्ज किया जा सकता है और रिप्लेस्ड किया जा सकता है जो X26 के लिए एक्स्ट्रा रेंज प्रदान करता है।

इस ई-बाइक का वजन 41 किलो है जो कि फोल्डेबल है। इस ई-बाइक को IndieGoGo के जरिए 1,600 डॉलर के डिस्काउंट कीमत पर पेश किया गया है। X26 के लिए Indiegogo कैंपेन इस महीने में शुरू हुआ और शिपिंग अगस्त 2022 में शुरू होगी। इसकी उपलब्धता यूनाइटेड स्टेट्स, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.