सिंगल चार्ज में 100km चलने वाली ENGWE X26 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

ENGWE X26 एक ऑल टेर्रेन बाइक है जिसका वजन केवल 41 किलोग्राम है। यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है और इसी कारण पोर्टेबल भी बन जाती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जुलाई 2022 13:35 IST
ख़ास बातें
  • ENGWE X26 एक ऑल टेर्रेन बाइक है
  • यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है
  • ई-बाइक में फुल कलर एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है

ENGWE X26 की रिटेल कीमत 2,699 डॉलर (लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये) है।

Photo Credit: ENGWE

ENGWE ने इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल X26 को Indiegogo क्राउडफंडिंग कैम्पेन के तहत लॉन्च किया है। यह ऑल टेर्रेन बाइक है, यानि कि इसे हर तरह के एरिया और परिस्थितियों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 50km/h की टॉप स्पीड दी गई है और 100km रेंज दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह मार्केट में सबसे लम्बी रेंज देने वाली ई-बाइक है। 
 

ENGWE X26 price

ENGWE X26 की रिटेल कीमत 2,699 डॉलर (लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये) है। लेकिन Indiegogo कैम्पेन में शपथ लेने के बाद इसे 1,599 डॉलर (लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके लिए डिलीवरी अक्टूबर 2022 में शुरू हो जाएंगीं। ई-बाईक को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
 

ENGWE X26 design, features

ENGWE X26 एक ऑल टेर्रेन बाइक है जिसका वजन केवल 41 किलोग्राम है। यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है और इसी कारण पोर्टेबल भी बन जाती है। इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक में 1,373Wh की डुअल बैटरी लगी हैं। इन्हें स्वैप भी किया जा सकता है। X26 में 1000W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। जैसा कि पहले बताया गया है, इस इलेक्ट्रिक बाइक में 50km/h की टॉप स्पीड दी गई है जिसमें तीन स्पीड ऑप्शन दिए गए हैं- नॉर्मल, एसिस्ट और स्पोर्ट। इसमें हाइड्रॉलिक ब्रेक सिस्टम मिलता है। 

ENGWE X26 में ट्रिपल शॉक सस्पेंशन सिस्टम है। टायर काफी मोटे हैं जिससे यह एक कम्फर्टेबल राइड देती है। बाइक में फुल कलर एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है जिससे कि राइडर को परफॉर्मेंस की जानकारी भी साथ-साथ मिलती रहती है। इसमें 12W की हेड लाइट और ब्रेक लाइट भी दी गई है। 

कंपनी का कहना है कि बाइक का प्रोडक्शन जारी है और इसके लिए डिलीवरी अक्टूबर 2022 में शुरू हो जाएंगीं। Indiegogo कैम्पेन 14 अगस्त तक चलने वाला है। कैम्पेन के तहत ई-बाइक पर कई तरह के डिस्काउंट मिल रहे हैं। फिलहाल बाइक को यूरोप और अमेरिका में खरीदा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  2. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  3. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
  4. ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
  5. Google Maps कैसे लगाता है आपकी सटीक लोकेशन का पता? जानें इसका राज
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  7. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  8. Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
  9. Meta मालिक Mark Zuckerberg ने X पर नए AI मॉडल को लेकर किया पोस्ट, Elon Musk ने ली चुटकी
  10. Sony IER-M50 इन इयर मॉनिटर लॉन्च, दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.