Elista ने लॉन्च किए 6 नए AC, 45 डिग्री सेल्सियस में भी देंगे कूलिंग, जानें फीचर्स

Elista ने भारतीय बाजार में होम एप्लायंस पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए 6 नए एयर कंडीशनर को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Elista EL-SAC लाइनअप में EL-SAC18-5INVBP5 सबसे बेहतर मॉडल है।
  • Elista EL-SAC18-5INVBP5 की कीमत 57,000 रुपये है।
  • Elista EL-SAC लाइनअप लंबे समय तक ऑपरेशन और बेहतर हीट ट्रांसफर करती है।

Elista EL-SAC18-3INBNC की कैपेसिटी 1.5 टन है।

Photo Credit: Elista

Elista ने भारतीय बाजार में होम एप्लायंस पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए 6 नए एयर कंडीशनर को पेश कर दिया है। नए एसी मॉडल ब्रांड EL-SAC सीरीज में शामिल हैं, जिसे भारत में गर्मियों के मौसम में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। लाइनअप में फिक्स्ड स्पीड और इन्वर्टर दोनों मॉडल शामिल हैं। Elista EL-SAC सीरीज हाई परफॉर्मेंस एयर कंडीशनर तीव्र गर्मी के मौसम के लिए बनाए गए हैं। आइए Elista EL-SAC सीरीज एसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Elista EL-SAC Air Conditioner Price


Elista EL-SAC18-3FSBNC की कीमत 52,990 रुपये, EL-SAC24-3INVBP की कीमत 65,900 रुपये, EL-SAC18-5INVBP5 की कीमत 57,000 रुपये, EL-SAC18-3INBNC की कीमत 49,990 रुपये, EL-SAC18-3INVBP48 की कीमत 47,990 रुपये और EL-SAC12-3INVBPN की कीमत 44,490 रुपये है। Elista नए इन्वर्टर वेरिएंट पर 10 साल की कंप्रेसर वारंटी प्रदान करती है, जबकि फिक्स्ड स्पीड मॉडल कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलती है।


Advertisement
Elista EL-SAC Air Conditioner Features


Elista EL-SAC सीरीज में EL-SAC18-3FSBNC (1.5 टन, फिक्स्ड स्पीड), EL-SAC24-3INVBP (2 टन, इन्वर्टर), EL-SAC18-5INVBP5 (1.5 टन, इन्वर्टर, 5-स्टार रेटेड), EL-SAC18-3INBNC (1.5 टन, इन्वर्टर), EL-SAC18-3INVBP48 (1.5 टन, इन्वर्टर) और EL-SAC12-3INVBPN (1 टन, इन्वर्टर) शामिल हैं। Elista EL-SAC लाइनअप में EL-SAC18-5INVBP5 सबसे बेहतर मॉडल है जो कि 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है। इस एसी की कैपेसिटी 1.5 टन है। यह भारत में घरों के लिए बेस्ट है क्योंकि यह गर्मियों में 45 डिग्री सेल्सियस पार करने पर भी कूलिंग प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही यह एनर्जी एफिशिएंट भी है। 

Elista EL-SAC लाइनअप लंबे समय तक ऑपरेशन, बेहतर हीट ट्रांसफर और 100 प्रतिशत कॉपर कंडेनसर के साथ जंग से सुरक्षा प्रदान करती है। अन्य फीचर्स में हेल्थमैक्स टेक्नोलॉजी (3-इन-1 एंटी-वायरस एचडी फिल्टर), हिडन एलईडी डिस्प्ले, स्लीप मोड,क्वाइट ऑपेशन,प्रोटेक्शन, एक इलेक्ट्रिकल बॉक्स, सेल्फ डायग्नोज और काफी कुछ शामिल हैं। कंपनी नए एलिस्टा इन्वर्टर वेरिएंट पर 10 साल की कंप्रेसर वारंटी प्रदान करती है, जबकि फिक्स्ड स्पीड मॉडल कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elista, Air Conditioners

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.