Elections Results 2019: लोकसभा चुनाव के नतीजे जानने के तरीके

2019 Lok Sabha Election Results: आज लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 घोषित किए जाएंगे। Lok Sabha Elections Results 2019 के नतीजे को कैसे देखा जा सकता है, आज हम आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
Anuj Pant, अपडेटेड: 23 मई 2019 09:32 IST
ख़ास बातें
  • Lok Sabha Elections Results 2019 की गिनती शुरू हो चुकी है
  • लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 के नतीजे NDTV वेबसाइट और ऐप पर देख सकेंगे
  • NDTV Lite ऐप पर भी ट्रैक कर पाएंगे Lok Sabha Elections 2019 के नतीजे

Lok Sabha Elections Results 2019: आम चुनाव के नतीजे जानने के तरीके

2019 Election Results के नतीजे आज यानी 23 मई को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान सात चरण में आयोजित हुए और अंतिम चरण के लिए मत 19 मई को डाले गए थे। Lok Sabha Elections Results 2019 के चुनाव परिणाम जानने के लिए कई तरीके हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Election Results 2019) के नतीजे एनडीटीवी वेबसाइट और ऐप के साथ-साथ Google और सोशल मीडिया पर भी देखे जा सकते हैं। मतों की गिनती 23 मई को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी।

NDTV के साथ Election Results 2019 के चुनाव परिणामों को ट्रैक करने के लिए यदि आपके पास लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन है तो केवल वेब ब्राउज़र पर ndtv.com टाइप करें। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप एनडीटीवी वेबसाइट के अलावा अपने एंड्रॉयड या फिर ऐप्पल फोन पर एनडीटीवी ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Election Results 2019: ऐप पर जानें

अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो ऐप स्टोर पर जाएं और NDTV ऐप को डाउनलोड करें। यदि आपके पास Apple फोन है तो iPhone पर iOS स्टोर में जाकर एनडीटीवी ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अब एनडीटीवी ऐप के दो वर्जन उपलब्ध हैं। पहला तो रेगुलर ऐप है तो वहीं दूसरा एनडीटीवी लाइट ऐप है।

अगर आपके पास थोड़ा कमज़ोर फोन है और आप डेटा को बचाने की इच्छा रखते हैं तो आप Lok Sabha Elections Results 2019 के चुनाव परिणामों के लिए एनडीटीवी लाइट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

ऑनलाइन जानें Election Results 2019

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 के नतीजे जानने के लिए आप गूगल की भी सहायता ले सकते हैं। लैपटॉप, डेस्कटॉप या स्मार्टफोन पर Google में ‘Election Results' या Election Results 2019' या अन्य कीवर्ड की मदद से Lok Sabha Elections 2019 के नतीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही चुनावों के परिणाम आएंगे गूगल आपको रिजल्ट दिखा देगा।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी आप Lok Sabha Elections Results 2019 के नतीजों को ट्रैक कर सकते हैं। आप हर 10 मिनट पर लाइव चुनाव परिणामों के लिए ट्विटर पर हमारे आधिकारिक हैंडल @ndtv को भी फॉलो कर सकते हैं। चुनाव परिणामों के रियल-टाइम अपडेट को ट्रैक करने के लिए हैशटैग #ResultsWithNDTV का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  4. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  6. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  7. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  8. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  9. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  10. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.