B.Tech, M.Sc जैसे स्टूडेंट्स को DRDO पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका दे रहा है।
DRDO ने पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं।
अगर आप इंजीनियरिंग/साइंस स्टूडेंट हैं और डिफेंस रिसर्च में रुचि रखते हैं तो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। DRDO ने पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। ये इंटर्नशिप कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर (CASDIC) के लिए निकाले गए हैं। संस्थान का यह 6 महीने का पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम है जिसमें छात्रों को देश की एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही चयनित छात्रों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यानी इंटर्नशिप के दौरान 30 हजार रुपये कमाने का मौका संस्थान ने दिया है।
B.Tech, M.Sc जैसे स्टूडेंट्स को DRDO पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका दे रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर (CASDIC) के लिए इंटर्नशिप के आवेदन मांगे हैं। 6 महीने की इंटर्नशिप की सफलता के बाद स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रति महीना 5 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड भी मिलेगा। कैसे करना है आवेदन, क्या होगी योग्यता, यहां पर जानें सारी डिटेल।
बेंगलुरु में DRDO की कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम्स डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर (CASDIC) फैसिलिटी के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं। सेंटर समय-समय पर BE/B.Tech और M.Sc छात्रों के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का मौका देता है। सामान्य तौर पर अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड वाले इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के साइंस स्टूडेंट्स के लिए यह अवसर आता है। Advertisement No. CASDIC/HRG/PDINTERN/2026/01 के तहत ये आवेदन आप जाकर चेक कर सकते हैं। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद डीआरडीओ की ओर से सर्टिफिकेट भी छात्रों को दिया जाएगा।
आवेदन की तिथियां
DRDO CASDIC इंटर्नशिप के लिए आवेदन आज यानी 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, ये आवदेन 11 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।
कैसे करें आवेदन
DRDO की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इस इंटर्नशिप के सभी जरूरी डिटेल्स और जानकारी चेक कर सकते हैं। drdo.gov.in पर इसके लिए विजिट करें।
आवेदन की पूरी जानकारी पढ़ने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म को hrd.casdic@gov.in पर भेजें।
योग्यता
25 वर्ष से कम आयु के B.E/B.Tech या M.Sc स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियर स्टूडेंट्स के पास पिछले सेमेस्टर में 7.5 CGPA का स्कोर जरूरी है। वहीं, M.Sc स्टूडेंट्स के फर्स्ट ईयर में 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। आवेदक AICTE/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज के रेगुलर और फुल टाइम कोर्स स्टूडेंट होने चाहिएं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी