कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया कैमरा! DJI Osmo Pocket 4 3-एक्सिस गिम्बल और 4K 240fps सपोर्ट के साथ लॉन्च

DJI Osmo Pocket 4 लॉन्च हुआ है, जिसमें 4K वीडियो, ActiveTrack 7 और गिम्बल स्टेबिलाइजेशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 15:32 IST
ख़ास बातें
  • DJI Osmo Pocket 4 में 4K 240fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
  • ActiveTrack 7 और 3-एक्सिस गिम्बल से स्टेबल वीडियो
  • 107GB स्टोरेज और फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च

Photo Credit: DJI

DJI ने अपना नया Osmo Pocket 4 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के कॉम्पैक्ट गिम्बल कैमरा लाइनअप का लेटेस्ट मॉडल है, जिसे खासतौर पर हैंडहेल्ड शूटिंग और स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए मॉडल में वीडियो कैप्चर, ट्रैकिंग और कंट्रोल सिस्टम को बेहतर किया गया है, जिससे यूजर्स को शूटिंग के दौरान ज्यादा आसान और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।

कीमत की बात करें तो DJI Osmo Pocket 4 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 600 डॉलर (करीब 55,700 रुपये) रखी गई है, जबकि Creator Combo वेरिएंट 740 डॉलर (करीब 68,750 रुपये) में आता है। यह डिवाइस जल्द ही DJI की आधिकारिक वेबसाइट और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस कैमरा के साथ DJI Care Refresh प्रोटेक्शन प्लान भी दिया जा रहा है, जिसमें एक्सीडेंटल डैमेज कवर मिलता है। 1 साल के प्लान में 2 रिप्लेसमेंट और 2 साल के प्लान में 4 रिप्लेसमेंट का ऑप्शन दिया गया है।

DJI Osmo Pocket 4 में 1-इंच CMOS सेंसर दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 240fps तक सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 14 स्टॉप्स डायनामिक रेंज और 10-बिट D-Log कलर प्रोफाइल दिया गया है, जिससे लो-लाइट और हाई-कॉन्ट्रास्ट सीन में बेहतर डिटेल्स मिलने की बात कही गई है।

Osmo Pocket 4 के कैमरा में 1x और 2x लॉसलेस जूम का सपोर्ट मिलता है, जिसे 4x तक एक्सटेंड किया जा सकता है। इसमें 107GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है और यह 800MB/s तक की हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर को सपोर्ट करता है, जिससे अलग से मेमोरी कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती।

Osmo Pocket 4 तीन-एक्सिस गिम्बल सिस्टम के साथ आता है, जो शूटिंग के दौरान शेक को कम करता है। इसके साथ ActiveTrack 7.0, Spotlight Follow और Dynamic Framing जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सब्जेक्ट को ट्रैक करने में मदद करते हैं।

Advertisement

फोकस के लिए इसमें Intelligent AutoFocus और Subject Lock Tracking दिया गया है, जिससे सब्जेक्ट हमेशा क्लियर रहता है। यूजर्स टैप करके सब्जेक्ट बदल सकते हैं और Registered Subject Priority का भी फायदा ले सकते हैं।

DJI ने इस कैमरा में फिजिकल बटन, टचस्क्रीन और जेस्चर कंट्रोल का कॉम्बिनेशन दिया है। यूजर्स स्क्रीन को रोटेट करके रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा डेडिकेटेड जूम बटन और कस्टम प्रीसेट बटन भी मिलता है। कैमरा में 5D जॉयस्टिक दिया गया है, जिससे मूवमेंट, री-सेंटरिंग और फ्लिप कंट्रोल किया जा सकता है। जेस्चर कंट्रोल में पाम दिखाकर ट्रैकिंग ऑन करना और “V” साइन से रिकॉर्डिंग स्टार्ट/स्टॉप करना शामिल है।

इसमें Quick Shots, Slow Shutter Video और Film Tone प्रीसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इन-कैमरा Beautify एडजस्टमेंट और अटैचेबल फिल लाइट भी मिलती है, जिसमें ब्राइटनेस और कलर टेम्परेचर को एडजस्ट किया जा सकता है।

Advertisement

DJI Osmo Pocket 4 में 1080p/24fps पर करीब 240 मिनट तक रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। यह 0 से 80% तक सिर्फ 18 मिनट में चार्ज हो सकता है। ऑडियो के लिए इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन ऐरे दिया गया है, जो वॉइस और एम्बिएंट साउंड को कैप्चर करता है। इसके अलावा यह DJI Mic 2, DJI Mic 3 और DJI Mic Mini के साथ भी कनेक्ट हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.