DJI Flip ड्रोन 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग फीचर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

RC 2 रिमोट कंट्रोलर के साथ DJI Flip की कीमत 639 अमेरिकी डॉलर (लगभग 55,000 रुपये) है, जबकि DJI Flip Fly More Combo  की कीमत 779 अमेरिकी डॉलर (लगभग 67,000 रुपये) है, जो DJI RC 2 के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 21:27 IST
ख़ास बातें
  • DJI Flip की कीमत 439 अमेरिकी डॉलर (लगभग 38,000 रुपये) से शुरू होती है
  • RC 2 रिमोट कंट्रोलर के साथ DJI Flip की कीमत 639 अमेरिकी डॉलर है
  • DJI Flip Fly More Combo की कीमत 779 अमेरिकी डॉलर (लगभग 67,000 रुपये) है

Photo Credit: DJI

DJI Flip ड्रोन को मंगलवार, 14 जनवरी को लॉन्च किया गया। यह कंपनी का लेटेस्ट ऑल-इन-वन Vlog कैमरा ड्रोन है, जो लाइटवेट और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है और अपने AI फीचर्स की बदौलत सोलो ट्रैवलर्स को व्लॉगिंग करने में मदद करता है। इसमें AI-पावर्ड ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग और वन-टैप एरियल फोटोग्राफी फीचर मिलता है। ड्रोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। DJI Flip में 3D इन्फ्रारेड सेंसिंग सिस्टम मिलता है, जो ऑटोमैटिक ब्रेकिंग को सपोर्ट करता है। यह एक बार चार्ज करने पर 31 मिनट तक उड़ान भर कर सकता है। अन्य DJI ड्रोन्स के समान इसके साथ भी Fly More Combo ऑप्शन मिलता है, जो ग्राहक को एक्स्ट्रा बैटरी पैक्स, ब्लेड्स और पाउच आदि देता है।

DJI Flip की कीमत 439 अमेरिकी डॉलर (लगभग 38,000 रुपये) से शुरू होती है। कंपनी ड्रोन के साथ एक्सेसरीज बंडल भी दे रही है। RC 2 रिमोट कंट्रोलर के साथ DJI Flip की कीमत 639 अमेरिकी डॉलर (लगभग 55,000 रुपये) है, जबकि DJI Flip Fly More Combo  की कीमत 779 अमेरिकी डॉलर (लगभग 67,000 रुपये) है, जो DJI RC 2 के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि ड्रोन अब अधिकृत रिटेल पार्टनर्स और DJI की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

DJI Flip specifications, features

DJI Flip 60fps पर 4K रिजॉल्यूशन पर रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलाव, यह 4K 100fps पर स्लो मोशन रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है। प्रोफेशनल लेवल कलर ग्रेडिंग चाहने वालों के लिए, यह 10-बिट D-Log M कलर मोड को भी सपोर्ट करता है। इसमें 4:3 CMOS सेंसर दिया गया है, जो वर्टिकल क्रॉप के साथ भी 2.7K रिजॉल्यूशन बरकरार रखता है। DJI Flip में डुअल नेटिव ISO Fusion, f/1.7 अपर्चर और 2.4 माइक्रोन 4-इन-1 पिक्सल के साथ एक 1/1.3-इंच CMOS सेंसर शामिल है, जो 48-मेगापिक्सल तस्वीरें खींचने की क्षमता रखता है।

ड्रोन में HDR इमेजिंग और सीन डिटेक्शन के साथ कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसमें AI सब्जेक्ट ट्रैकिंग तकनीक भी मिलती है। DJI Flip छह शूटिंग मोड से लैस है- ड्रोनी, सर्कल, रॉकेट, स्पॉटलाइट, हेलिक्स और बूमरैंग। इसके अलावा, मास्टरशॉट्स फीचर कई अन्य कैमरा एक्टिविटी को ऑटोमेट करता है। इसमें ऑटोमेटिक ब्रेकिंग के लिए 3D इन्फ्रारेड सेंसिंग सिस्टम लगा है। ड्रोन एक बार चार्ज करने पर 31 मिनट तक उड़ान भर सकता है। कंपनी का कहना है कि जब इसे DJI Fly ऐप, DJI RC-N3 या RC 2 रिमोट कंट्रोलर के साथ जोड़ा जाता है, तो यह 1080p 60fps वीडियो ट्रांसमिशन के सपोर्ट के साथ ट्रांसमिशन रेंज को 13 किलोमीटर तक बढ़ा देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  2. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
  2. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
  3. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  4. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  5. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  7. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  8. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  9. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.