2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स

Dell ने बाजार में अपना नया लैपटॉप Dell XPS 13 (2026) पेश कर दिया है जो कि दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जून 2026 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Dell XPS 13 (2026) में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टचस्क्रीन है।
  • Dell XPS 13 (2026) में 2 मेगापिक्सल का IR वेबकैम दिया गया है।
  • Dell XPS 13 (2026) में 52Wh की बैटरी दी गई है।

Dell XPS 13 (2026) में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टचस्क्रीन है।

Photo Credit: Dell

Dell ने बाजार में अपना नया लैपटॉप Dell XPS 13 (2026) पेश कर दिया है जो कि दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। एक कलर ऑप्शन इस साल के आखिर में ग्लोबल स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह लैपटॉप इंटेल के पैंथर लेक प्रोसेसर से लैस है, जिसे इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीरीज 3 प्रोसेसर तक कॉन्फिगर कर सकते हैं। इस लैपटॉप में 13.4 इंच की 2.5K टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। यह लैपटॉप 52Wh की बैटरी से लैस किया गया है। यहां हम आपको Dell XPS 13 (2026) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Dell XPS 13 (2026) Price

Dell XPS 13 (2026) की कीमत $699 (लगभग 66,000 रुपये) है। वहीं 16 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के स्टूडेंट को यह लैपटॉप $599 (लगभग 57,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा। Dell XPS 13 (2026) का नया Intel Core Series 3 वेरिएंट और स्काई कलर ऑप्शन जल्द ही Dell के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Intel Core Ultra Series 3 कॉन्फिगरेशन और स्ट्रॉम कलर ऑप्शन इस साल के आखिर में उपलब्ध होंगे।

Dell XPS 13 (2026) Features & Specifications

Dell XPS 13 (2026) में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टचस्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560×1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह नया लैपटॉप Windows 11 Pro और Windows 11 Home विकल्पों के साथ आता है। इसमें ड्यूल माइक्रोफोन सेटअप, फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड और क्वाड स्पीकर यूनिट भी है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीरीज 3 355 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें इंटेल कोर 5 सीरीज 3 322 प्रोसेसर का एक वेरिएंट भी उपलब्ध है। इसमें एक इंटीग्रेटेड इंटेल ग्राफिक्स GPU भी है। इस लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक PCIe Gen 4 SSD इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बता करें तो XPS 13 (2026) में वीडियो कॉल के लिए विंडोज हेलो सपोर्ट के साथ 2 मेगापिक्सल का IR वेबकैम दिया गया है। इस लैपटॉप में 52Wh की बैटरी दी गई है जो कि 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसस लैपटॉप की लंबाई 296.9 मिमी, चौड़ाई 200.66 मिमी, मोटाई 12.7 मिमी और वजन 1 किलोग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dell

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.