180 किलोमीटर की रेंज के साथ Cyborg GT 120 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक इंडिया में लॉन्‍च

Cyborg GT 120 के प्राइस और बुकिंग की जानकारी अगले महीने घोषित किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 19:37 IST
ख़ास बातें
  • Cyborg GT 120 एक 4.68kWhr लिथियम-आयन बैटरी से लैस है
  • यह 125kWh की टॉप स्‍पीड तक पहुंचने में सक्षम है
  • यह 2.5 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है

यह दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और पर्पल में उपलब्ध होगी।

इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प (Ignitron Motocorp) ने उसकी लेटेस्‍ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Cyborg GT120 को शुक्रवार को इंडिया में लॉन्च किया। यह 4.68kWhr लिथियम-आयन बैटरी से पावर्ड है और 6kW की पीक पावर देती है। इस स्वदेशी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक को लेकर दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। Cyborg GT120 के 2.5 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ने का दावा किया गया है। कंपनी इससे पहले Cyborg Yoga और Cyborg Bob E को लॉन्‍च कर चुकी है। इनके मुकाबले Cyborg GT 120 में फ‍िक्‍स्‍ड बैटरी है। यह मोटरसाइकिल तीन राइडिंग मोड्स के साथ आएगी।
 

Cyborg GT 120 के प्राइस, उपलब्‍धता और कलर ऑप्‍शन 

Cyborg GT 120 के प्राइस और बुकिंग की जानकारी अगले महीने घोषित किए जाने की उम्मीद है। यह दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और पर्पल में उपलब्ध होगी। मोटर, बैटरी और व्‍हीकल पर 5 साल की वॉरंटी दी जा रही है।
Advertisement
 

Cyborg GT 120 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

Cyborg GT 120 एक 4.68kWhr लिथियम-आयन बैटरी से लैस है, जिसे ब्रशलेस डीसी मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह 125kWh की टॉप स्‍पीड तक पहुंचने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक होने के कारण यह 2.5 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार चार्ज करने पर Cyborg GT 120 की रेंज 180 किलोमीटर तक है। 15A फास्ट होम चार्जर का इस्‍तेमाल करके इसकी बैटरी को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसकी बैटरी वेदरप्रूफ और टच सेफ है।

Cyborg GT 120 में फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) और रीजनरेटिव ब्रेकिंग है। इस स्पोर्ट्स बाइक में जियो-फेंसिंग, जियो-लोकेशन, USB चार्जिंग, ब्लूटूथ और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। क्लस्टर में एक LED डिस्प्ले है, जो राइडर को बची हुई बैटरी लाइफ भी दिखाती है। डिस्‍प्‍ले को IP65 रेटिंग मिली है यानी इस पर पानी और धूल का असर नहीं होगा। 
Advertisement

यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक तीन राइडिंग मोड्स- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स के साथ आती है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में फुली एडजस्टेबल मोनो-शॉक है। यह रिवर्स मोड से लैस है और इसमें पार्किंग असिस्ट भी है, जो राइडर को अलर्ट करने के लिए कई तरह की आवाजें निकालता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.