100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!

25 Power Bank SE में कंपनी ने डिजिटल डिस्प्ले भी दिया है। यह शेष बची हुई बैटरी को दिखाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अगस्त 2026 12:38 IST
ख़ास बातें
  • यह MacBook Air को लगभग 1.2 बार चार्ज कर सकता है।
  • यह iPhone 17 Pro Max को लगभग 3.2 बार चार्ज कर सकता है।
  • डिवाइस चार्जिंग के लिए पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं।

Cuktech 25 Power Bank SE कंपनी का कॉम्पेक्ट पावरबैंक है।

Photo Credit: Cuktech

Cuktech ने 100W पावर के साथ नया पावरबैंक 25 Power Bank SE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पावरबैंक 90Wh की बैटरी से लैस है जिसे ब्रांड ने पिछले साल चीनी मार्केट में उतारा था। अब अमेरिका और अन्य मार्केट्स में इसकी दस्तक हुई है। पावरबैंक को मल्टीपल डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि iPhone 17 Pro Max को यह 3 से भी ज्यादा बार चार्ज कर सकता है। आइए जानते हैं 25 Power Bank SE की कितनी है कीमत, और कौन से हैं इसके फीचर्स। 

Cuktech 25 Power Bank SE Price

Cuktech 25 Power Bank SE को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। पावरबैंक की अमेरिका में कीमत $69.99 (लगभग 6,700 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Cuktech 25 Power Bank SE Features

Cuktech 25 Power Bank SE कंपनी का कॉम्पेक्ट पावरबैंक है। इसमें 25,000mAh की बैटरी दी गई है जिसे 90Wh पावर के लिए रेट किया गया है। यह 100W की आउटपुट दे सकता है। Cuktech के अनुसार, पावरबैंक एक बार फुल चार्ज होने पर MacBook Air को लगभग 1.2 बार चार्ज कर सकता है। यह iPhone 17 Pro Max को लगभग 3.2 बार चार्ज कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, 13 इंच M3 MacBook Air को यह पावरबैंक लगभग 30 मिनट में 56% तक चार्ज कर सकता है।

25 Power Bank SE में कंपनी ने डिजिटल डिस्प्ले भी दिया है। यह शेष बची हुई बैटरी को दिखाता है। साथ ही रीयल टाइम में चार्जिंग आउटपुट को भी दिखाता है। इससे पता चलता है कि कौन सा डिवाइस कितनी पावर प्राप्त कर रहा है। पावरबैंक 100W की आउटपुट दे सकता है। इसी के साथ स्वयं भी यह 100W पर चार्ज हो सकता है, बशर्तें कि आपके पास एक कम्पैटिबल वॉल एडेप्टर हो जो कि USB-C टाइप होना चाहिए। 15 मिनट में ही यह 25% तक चार्ज हो सकता है। 

Advertisement

डिवाइस चार्जिंग के लिए पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इनमें एक इन-बिल्ट USB-C केबल भी शामिल है। बिल्ट-इन केबल के अलावा एक स्टैंडर्ड USB-C पोर्ट, और पुराने एक्सेसरीज़ के लिए एक USB-A पोर्ट भी मौजूद है। तीनों पोर्ट को एकसाथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी यह मल्टीपल डिवाइसेज को एकसाथ भी चार्ज कर सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.