Cisco निकालेगी 4 हजार कर्मचारी, AI में निवेश की तैयारी!

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से कहीं अधिक कमाई दर्ज की।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2026 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Cisco Systems ने अपने 4 हजार कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला किया।
  • घोषणा के बाद कंपनी के शेयर 20% तक उछले।
  • 2026 की तीसरी तिमाही में वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से कहीं अधिक कमाई दर्ज।

टेक दिग्गज कंपनी Cisco Systems ने अपने 4 हजार कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला किया है।

Photo Credit: Reuters

Cisco ने अपने वर्कफोर्स में बड़ी कटौती की घोषणा की है। कंपनी AI में निवेश बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की संख्या को घटाने जा रही है। बुधवार को कंपनी की रिवेन्यु रिपोर्ट आई जिसके साथ ही कंपनी की तरफ से छंटनी की घोषणा की गई। इसमें 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के प्रभावित होने की खबर है। कंपनी का कहना है कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ फोकस करना चाहती है और छंटनी उसकी इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा है। आइए जानते हैं विस्तार से कंपनी के इस कदम के बारे में। 

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Cisco Systems ने अपने 4 हजार कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला किया है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने वर्कफोर्स का 5% घटाने जा रही है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ शिफ्ट होना चाहती है। ग्लोबल वर्कफोर्स में 5 प्रतिशत की कटौती की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर 20% तक उछले। सैन जोस स्थित इस तकनीकी दिग्गज कंपनी ने कहा कि यह कदम AI युग के लिए खुद को तैयार करने की उसकी रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत निवेश को उन क्षेत्रों की ओर पुनर्निर्देशित किया जा रहा है जहां सबसे अधिक मांग और उच्चतम मूल्य है।

Cisco के CEO चक रॉबिन्स ने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि सिस्को उन विजेताओं में से एक होगी जो कठिन निर्णय लेना जानते हैं। 'हम आज कुछ ऐसे बदलाव कर रहे हैं जिनके परिणामस्वरूप चौथी तिमाही में हमारे कुल कर्मचारियों की संख्या में 4,000 से भी कम नौकरियों की कमी आएगी, जो हमारे कुल कर्मचारी आधार का 5% से भी कम है।' 

छंटनी की घोषणा के कुछ घंटे पहले ही कंपनी ने अपनी कमाई की रिपोर्ट साझा की। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से कहीं अधिक कमाई दर्ज की। कंपनी का रिवेन्यु रिकॉर्ड 15.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि 15.56 बिलियन डॉलर की उम्मीद थी। वहीं, समायोजित प्रति शेयर आय 1.06 डॉलर रही, जबकि 1.04 डॉलर की उम्मीद थी। पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व में 12% की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 14.15 बिलियन डॉलर थी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.