CSK vs KKR Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स! IPL मैच यहां देखें फ्री

चेन्नई की टीम की कमान आज महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 14:07 IST
ख़ास बातें
  • चेन्नई की टीम ने इस बार होम ग्राउंड पर अब तक हुए दोनों ही मैच गंवाए हैं।
  • कोलकाता की टीम भी इस बार संघर्ष कर रही है।
  • आज का मैच एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला है। दिन का इकलौता मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम में कप्तानी आज ऋतुराज गायकवाड़ नहीं करेंगे, चोटिल होने के कारण वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभालेंगे। टीम ने टूर्नामेंट में 5 में से सिर्फ 1 मैच ही जीता है। 

चेन्नई की टीम घरेलू मैदान पर आक्रामक प्रदशर्न के लिए जानी जाती है लेकिन इस सीजन में टीम ने होम ग्राउंड पर दोनों ही मैच गंवाए हैं। कोलकाता की टीम भी इस बार संघर्ष कर रही है। टीम ने 5 में से 2 ही मैच जीते हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

CSK vs KKR Match Live मैच कब होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) मैच आज 11 अप्रैल, शुक्रवार को खेला जाएगा।  
 

CSK vs KKR Match Live मैच कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

CSK vs KKR Match Live कितने बजे शुरू होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) मैच आज 7.30 PM बजे शुरू होगा। 
Advertisement
 

CSK vs KKR Match Live मैच को कैसे देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। 
 

CSK vs KKR Match Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

CSK vs KKR Match Live मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.