दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत

Charge N Throw एक डिस्पोजेबल पावरबैंक की तरह इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2026 10:43 IST
ख़ास बातें
  • यह एक बार में फोन को औसतन 40% तक चार्ज कर सकता है।
  • यह फोन को लगभग 4 से 5 घंटे तक का बैटरी बैकअप उपलब्ध करवा सकता है।
  • इसमें दो तरह के पोर्ट हैं जिसमें एक टाइप सी पोर्ट और एक लाइटनिंग पोर्ट है

Charge N Throw ऐसा पावरबैंक है जो इस्तेमाल करके फेंका भी जा सकता है।

Photo Credit: Charge N Throw

स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है क्योंकि लगभग सभी जरूरी काम इसी हाथ जितने साइज के डिवाइस से होते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि स्मार्टफोन में दिनभर पावर बैकअप भी रहे। कई बार स्मार्टफोन में जरूरी समय पर बैटरी खत्म हो जाती है जो बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। वहीं, हर बार भारी-भरकम पावरबैंक भी यूजर हमेशा अपने साथ लेकर नहीं चल सकता है। तो क्या ऐसा कोई पावरबैंक है जो बैटरी बैकअप भी दे और जिसको साथ रखने का झंझट भी न हो! इसका जवाब है हां! चार्ज एन थ्रो एक ऐसी कंपनी है जो इसी तरह का पावरबैंक बनाती है। 

Charge N Throw, जैसा कि नाम से ही पता चलता है। यह ऐसा पावरबैंक है जो इस्तेमाल करके फेंका भी जा सकता है। यह साइज में किसी दीवारघड़ी के सैल जितना है। यानी कंपनी AA साइज की बैटरी के जितना पावरबैंक लेकर आती है जिसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है और इसे इस्तेमाल करके फेंका भी जा सकता है। chargenthrow.com के मुताबिक इसमें चार्जिंग केबल की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सीधे फोन से कनेक्ट होकर चार्ज करता है। 

सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे इतनी ही कैपिसिटी के साथ बनाया गया है कि एक बार यह फोन को कुछ प्रतिशत चार्ज कर सके और फिर इसे साथ रखने की भी जरूरत न पड़े। इसे ऐसे मौकों पर इस्तेमाल किया जा सकता है जहां आपके फोन में बैटरी न बची हो, और आसपास फोन चार्ज करने की कोई सहूलियत या उम्मीद भी न हो। 

Charge N Throw एक डिस्पोजेबल पावरबैंक की तरह इस्तेमाल होता है। इसमें दो तरह के पोर्ट मिल जाते हैं जिसमें एक टाइप सी पोर्ट और एक लाइटनिंग पोर्ट मिलता है। यह एक बार में फोन को औसतन 40% तक चार्ज कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन को लगभग 4 से 5 घंटे तक का बैटरी बैकअप उपलब्ध करवा सकता है। पावरबैंक की कीमत 7.99 डॉलर यानी लगभग 755 रुपये है। इसके कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.