boAt लाई नया boAt TAG ट्रैकर, 1 साल तक की बैटरी लाइफ, चाबी, पर्स, लग्गेज जैसी चीजें ढूंढेगा चुटकी में! जानें कीमत

यह डिवाइस Google के Find My Device Network के साथ काम करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 10:04 IST
ख़ास बातें
  • boAt TAG में कंपनी ने 80dB अलार्म दिया है।
  • यह Google के Find My Device Network के साथ काम करता है।
  • इसकी बैटरी 1 साल तक चल सकती है।

boAt का नया स्मार्ट डिवाइस boAt TAG 10 मीटर तक ब्लूटूथ रेंज में काम करता है।

Photo Credit: Boat lifestyle

boAt की ओर से नया स्मार्ट डिवाइस boAt TAG लॉन्च किया गया है। यह एक BLE ट्रैकर है जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैग की मदद से यूजर की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो सकती है। यह आपकी डेली इस्तेमाल की चीजों जैसे चाबी, पर्स, लग्गेज, हैंडबैग आदि को ढूंढने में मदद करता है। यह Google के Find My Device Network के साथ काम करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1 साल तक चल सकती है। यह 10 मीटर तक ब्लूटूथ रेंज में काम करता है। यह सेमी-रियल टाइम ग्लोबल लोकेशन ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है ताकि आपकी वस्तुओं को मॉनिटर किया जा सके। यह ब्लैक कलर में आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

boAt TAG price in India

boAt TAG की भारत में कीमत 1199 रुपये है। कंपनी ने इस स्मार्ट डिवाइस को ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है। बोट टैग की सेल 24 फरवरी से शुरू होगी। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकेगा।  
Advertisement
 

boAt TAG specifications

boAt TAG एक BLE ट्रैकर है जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैग की मदद से डेली इस्तेमाल की चीजों जैसे चाबी, पर्स, लग्गेज, हैंडबैग आदि को आसानी से खोजा जा सकता है। यह Google के Find My Device Network के साथ काम करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1 साल तक चल सकती है। यह 10 मीटर तक ब्लूटूथ रेंज में काम करता है। 

boAt TAG में कंपनी ने 80dB अलार्म दिया है। इससे चीजों को आसानी से खोजा जा सकता है। यह सेमी-रियल टाइम ग्लोबल लोकेशन ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है ताकि आपकी वस्तुओं को मॉनिटर किया जा सके। यह ब्लैक कलर में आता है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है। इसके साथ में कंपनी ने एक एक्स्ट्रा बैटरी भी दी है जो कि सेल पैकेज में ही शामिल की गई है। मार्केट में इस तरह के अन्य ट्रैकर भी मौजूद हैं जिनमें जियो टैग भी शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.