BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स

सेफ्टी के लिए कार में 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अगस्त 2026 15:52 IST
ख़ास बातें
  • यह कार स्टैंडर्ड वर्जन से 116mm लंबी है जिसकी कुल लंबाई 4616mm है
  • यहां पर कंपनी ने 109mm ज्यादा नी-रूम दिया है
  • इसमें 1.5 lt टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 154 bhp और 230 Nm टॉर्क देता है

BMW X1 LWB एक लग्जरी कार है जो उन यूजर्स के लिए लाई गई है जो कम दाम में पहली बार लग्जरी पर स्विच करना चाहते हैं।

Photo Credit: BMW India

BMW की ओर से नई लग्जरी कार BMW X1 LWB को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने यह कार लॉन्च करके उन यूजर्स को टारगेट करने की कोशिश की है जो अफॉर्डेबल प्राइस के अंदर लग्जरी का अनुभव करना चाहते हैं। इसकी खास बात यह है कि कार को भारत में ही बनाया गया है। यह एक्स1 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन है जो कि पहली बार प्रीमियम कार खरीदने वालों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। भारत में कितनी है कार की कीमत, और कौन से हैं इसके फीचर्स, आइए जानते हैं विस्तार से। 

BMW X1 LWB Price in India

BMW X1 LWB की भारत में कीमत 49.90 लाख रुपये है। यह इस कार का एक्स-शोरुम प्राइस है। कार को भारत के चेन्नई स्थित बीएमडब्ल्यू प्लांट में ही बनाया गया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है। 

BMW X1 LWB Features

BMW X1 LWB एक लग्जरी कार है जो उन यूजर्स के लिए लाई गई है जो कम दाम में पहली बार लग्जरी पर स्विच करना चाहते हैं। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, BMW X1 LWB यानी लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन। इसका फायदा रियर कैबिन वाले यात्रियों को मिलता है। इस व्हीलबेस में पैरों के लिए ज्यादा जगह मिल जाती है और सफर ज्यादा आरामदायक लगता है। BMW X1 कंपनी का पॉपुलर एसयूवी रहा है। कार को बनाने के पीछे कंपनी का फोकस उन यूजर्स के लिए रहा है जो रियर सीट कम्फर्ट को तवज्जो देते हैं। 

BMW X1 LWB में कंपनी रियर सीट कम्फर्ट पर खास फोकस किया है।
Photo Credit: BMW India

Advertisement

भारत में लग्जरी कारों के ग्राहकों के लिए पीछे वाली सीट का आरामदायक होना एक प्राथमिक खूबी के तौर पर देखा जा रहा है। यह उन ग्राहकों को लुभाएगी जो स्वयं के आराम के साथ ही परिवार को भी फुल कम्फर्ट वाले व्हीकल में सफर पर लेकर जाना चाहते हैं। 

यह कार स्टैंडर्ड वर्जन से 116mm लंबी है जिसकी कुल लंबाई 4616mm है और इसका व्हीलबेस 108mm बढ़कर 2800mm हो गया है। इसमें 9 स्क्वायर मीटर का पेनोरमिक ग्लास रूफ मिलता है। रियर सीट का कम्फर्ट बढ़ा है। यहां पर कंपनी ने 109mm ज्यादा नी-रूम दिया है यानी घुटनों के लिए ज्यादा जगह है। साथ ही 15mm लंबा सीट कुशन मिलता है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 154 bhp की पावर और 230 Nm टॉर्क पैदा करता है। यह 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। 

BMW X1 LWB कार में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: BMW India

Advertisement

सेफ्टी के लिए कार में 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 ADAS यानी ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कार में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साथ ही 10.7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसमें वायरलैस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट है। साथ ही वायरलैस फोन चार्जिंग फीचर भी है। कार में 12 स्पीकर वाला हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.