BMW ने भारत में लॉन्च की मिसाइल की स्पीड वाली धांसू बाइक 2023 BMW S 1000 RR, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी की इस बाइक में 6.5 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जिसे लेफ्ट हैंडलबार पर मौजूद मल्टी कंट्रोलर के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 14:11 IST
ख़ास बातें
  • इस पहले मॉडल की अपेक्षा यह ज्यादा पावरफुल है
  • 2023 मॉडल में कंपनी ने ऐरोडाइनेमिक में भी अपग्रेड किया है
  • BMW S 1000 RR को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है

कंपनी की इस बाइक में 6.5 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है

Photo Credit: BMW Motorrad

BMW ने भारत में अपनी नई शानदार बाइक BMW S 1000 RR 2023 को लॉन्च किया है। इस पहले मॉडल की अपेक्षा यह ज्यादा पावरफुल है और इसमें कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। 2023 मॉडल में कंपनी ने ऐरोडाइनेमिक में भी अपग्रेड किया है। कंपनी ने इस वर्जन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 999 cc इंजन लगा है जो पहले मॉडल की तुलना में 2 bhp तक ज्यादा पावरफुल हो गया है। BMW S 1000 RR की कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

BMW S 1000 RR 2023 की भारत में कीमत

BMW S 1000 RR को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 20.25 लाख रुपये है जो कि स्टैंडर्ड वेरिएंट का प्राइस है। दूसरा वेरिएंट प्रो वेरिएंट के नाम से लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 22.15 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 24.45 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड के अलावा प्रो और प्रो एम स्पोर्ट वेरिएंट्स में पेश किया है। बाइक के लिए डिलीवरी फरवरी 2023 तक शुरू होने की बात कही गई है।  
 

BMW S 1000 RR 2023 का इंजन, पावर

बाइक में 999 cc इंजन लगा है जो पहले के मॉडल की तुलना में 2 bhp तक ज्यादा पावर देता है। यह इन-लाइन 4 सिलेंडर इंजन है जो 13,750 rpm पर 210 bhp की अधिकतम पावर दे सकता है। यह 11,000 rpm पर 113 Nm का अधिकत टॉर्क देता है। टॉर्क जेनरेशन में कोई बदलाव नहीं आया है। BMW S 1000 RR  के 2023 मॉडल का इंजन 14,600 rpm तक रेव कर सकता है। 
 

BMW S 1000 RR 2023 के फीचर्स

कंपनी की इस बाइक में 6.5 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जिसे लेफ्ट हैंडलबार पर मौजूद मल्टी कंट्रोलर के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें नया रेव काउंटर डिस्प्ले भी जोड़ा गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, एम बैटरी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है। यह ABS Pro के साथ आती है और ब्रेक स्लाइड फंक्शन भी इसमें मिलता है। इसकी खास बात ये है कि सिस्टम चालू होने से पहले चालक रियर स्लाइड आउट कर सकता है। साथ ही इसमें नई लाइवरी भी जोड़ी गई है। बाइक को हल्की रखने और ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए पिछले हिस्से में भी मॉडिफिकेशन की गई हैं। उदाहरणत: नम्बर प्लेट होल्डर का साइज कम कर दिया गया है। कंपनी इसके साथ हंफ कवर और एंड्यूरेंस सीट भी देती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.