BMW R 18 Transcontinenta: भारत में लॉन्च हुई 1802 cc इंजन वाली मोटरसाइकिल, कीमत प्रीमियम कार के बराबर

BMW Mororrad ने गुरुवार को भारत में R 18 Transcontinental को लॉन्च करने की घोषणा की। मोटरसाइकिल की कीमत 31.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2023 19:23 IST
ख़ास बातें
  • 31.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च हुई है क्रूजर मोटरसाइकिल
  • 4,750 rpm पर 91 hp और 3,000 rpm पर 158 Nm का टार्क पैदा करता है इंजन
  • इसमें मिलता है बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम

BMW R 18 Transcontinental की कीमत 31.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

BMW Motorrad ने भारत में R 18 Transcontinental क्रूजर मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल 1,802 cc बॉक्सर इंजन के साथ आती है, जो एयर और ऑयल कूल्ड है और एक फ्लैट-ट्विन सिलेंडर कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इंजन 4,750 आरपीएम पर 91 hp और 3,000 आरपीएम पर 158 Nm का टार्क पैदा करता है। इसमें हीटेड ग्रिप्स, हीटेड सीट्स, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।

BMW Mororrad ने गुरुवार को भारत में R 18 Transcontinental को लॉन्च करने की घोषणा की। मोटरसाइकिल की कीमत 31.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बाइक को देश में पूरी तरह से निर्मित यूनिट्स को आयात करके (CBU) उपलब्ध कराया जाएगा। 
 

BMW R 18 की यूएसपी इसका ट्विन-सिलेंडर बॉक्सर इंजन है, जो Motorrad लाइनअप में सबसे पावरफुल बॉक्सर इंजन है। यह 1,802 cc बॉक्सर इंजन है, जो एयर और ऑयल कूल्ड है और एक फ्लैट-ट्विन सिलेंडर कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इंजन 4,750 आरपीएम पर 91 hp और 3,000 आरपीएम पर 158 Nm का टार्क पैदा करता है।

मोटरसाइकिल का वजन फुल फ्यूल टैंक के साथ 427 किलो है, जहां टैंक की क्षमता 24 लीटर है, जिसमें 4 लीटर का रिजर्व होता है। बाइक की टॉप स्पीड 180 kmph है।
Advertisement

इसमें हीटेड ग्रिप्स, हीटेड सीट्स, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। मोटरसाइकिल पर एक्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और डायनामिक इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसी फीचर्स मौजूद हैं।
Advertisement

R 18 Transcontinental में एक विंडशील्ड, विंड डिफ्लेक्टर, स्टोरेज केस और लाइट अलॉय कास्ट व्हील्स के साथ एक बड़ा हैंडलबार माउंटेड फेयरिंग मिलता है। इसमें चार एनालॉग सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट और 10.25 इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.