AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot

BLS International ने स्पेन–आयरलैंड वीजा मिशन के लिए AI पावर्ड VoiceBot लॉन्च किया है। यह 24x7 मल्टीलिंगुअल सपोर्ट और रियल टाइम जवाब देने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Spain-Ireland वीजा के लिए 24x7 AI सपोर्ट
  • 15 से ज्यादा भाषाओं में VoiceBot सेवा
  • Azure ML आधारित AI सिस्टम का इस्तेमाल

Photo Credit: BLS International

BLS International ने स्पेन आयरलैंड वीजा मिशन के लिए AI पावर्ड VoiceBot लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक यह नया सिस्टम आवेदकों को 24x7 सहायता देगा और रियल टाइम, ह्यूमन लाइक इंटरैक्शन के जरिए सवालों के जवाब देगा। इससे वेटिंग टाइम कम होगा और पारंपरिक क्यू सिस्टम पर निर्भरता घटेगी। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल IVAC Canada में इस VoiceBot को लागू किया था और अब इसे स्पेन मिशन आयरलैंड में शुरू किया गया है। आगे इसे ग्लोबल मार्केट्स में रोलआउट करने की योजना है।

BLS International ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि यह AI VoiceBot वीजा से जुड़े सामान्य सवालों से लेकर डॉक्युमेंटेशन और कांसुलर सर्विस तक की विस्तृत जानकारी देने में सक्षम है। इसमें 15 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है, जिनमें स्पेनिश, अरबी, पुर्तगाली, फ्रेंच, चीनी और रूसी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि अलग अलग क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार भाषा सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यूरोप, अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और भारत जैसे बाजारों में ग्राहकों को सुविधा मिल सके।

BLS International के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति का अहम हिस्सा है। उनके मुताबिक कंपनी अपने ऑपरेशन में AI और एडवांस टेक्नोलॉजी को शामिल कर ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है। वहीं ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर्स के वाइस प्रेसिडेंट नितिन मिश्रा ने कहा कि यह VoiceBot मजबूत मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म Azure ML Python SDK v2 पर आधारित है और API के जरिए मौजूदा सिस्टम से इंटीग्रेट किया गया है।

कंपनी के अनुसार VoiceBot रियल टाइम सेंटिमेंट एनालिसिस और इमोशनल इंटेलिजेंस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर की जरूरत को समझ सकता है। BLS का कहना है कि यह मॉडल भविष्य में अन्य वीजा मिशन और सेवाओं में AI आधारित सॉल्यूशन लागू करने के लिए बेस तैयार करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.