Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया Dolby Atmos, DTS, IMAX सपोर्ट वाला होम थिएटर सिस्टम, जानें कीमत

Blaupunkt SBW600 Xceed Dolby Atmos Home Theatre की भारत में कीमत 49,999 रुपये है। इसे Blaupunkt की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक कलर में आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 21:08 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt SBW600 Xceed की भारत में कीमत 49,999 रुपये है
  • इसे Blaupunkt की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है
  • यह सिस्टम 360 डिग्री Spatial Audio जनरेट करने में सक्षम है

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt ने भारत में अपना प्रीमियम होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है, जो Dolby Atmos सर्टिफाइड है और 360 डिग्री स्पेसियल ऑडियो सपोर्ट करता है। मॉडल SBW600 Xceed के नाम से पेश किया गया है। नया होम थिएटर सिस्टम टॉप और साइड फायरिंग स्पीकर्स वाले साउंडबार और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह True 9.1.4 सराउंड साउंड देता है और वायरलेस सबवूफर के साथ इसमें 3D ऑडियो मिलता है। यहां हम आपको Blaupunkt SBW600 Xceed की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।

Blaupunkt SBW600 Xceed Dolby Atmos Home Theatre की भारत में कीमत 49,999 रुपये है। इसे Blaupunkt की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक कलर में आता है।

खासियतों की बात करें, तो Blaupunkt SBW600 Xceed Dolby Atmos होम थिएटर में एक साउंडबार के साथ डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। साउंडबार में टॉप और साइड फायरिंग स्पीकर्स का सेटअप है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम मिलकर 360 डिग्री Spatial Audio जनरेट करता है। इसमें True 9.1.4 सराउंड साउंड मिलने का भी दावा किया गया है।

Dolby Atmos, DTS और IMAX टेक्नोलॉजी से लैस इस साउंड सिस्टम में 3D ऑडियो और अकूस्टिक रूप से बैलेंस्ड परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है। SBW600 Xceed को ऑल-मेटल कंपोनेंट से बनाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI-ARC, ऑप्टिकल, कोएक्सिअल, AUX, USB और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन शामिल हैं। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है।
Advertisement

इसी महीने Blaupunkt ने भारत में दो नए ब्लूटूथ स्पीकर भी लॉन्च किए थें, जो कंपनी के Boombox लाइनअप में जोड़े गए हैं। इनमें Atomik Knightz और Atomik BB60 को पेश किया गया है। दोनों ही मॉडल्स में कंपनी ने बेहतर ऑडियो देने का दावा किया है। साथ ही ये ऐसे फीचर्स के साथ आते हैं जो इन्हें यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। इनमें 100W तक साउंड आउटपुट मिलता है। Atomik Knightz की कीमत Rs 14,999 है। वहीं, Atomik BB60 को भारत में Rs 7,999 में खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.