Asus फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के मौके पर अपने लैपटॉप, गेमिंग डिवाइसेज और डेस्कटॉप पीसी पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स लेकर आ रहा है।
फेस्टिव सेल्स के दौरान चुनिंदा Asus लैपटॉप और पीसी पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा।
Photo Credit: Asus
Asus फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के मौके पर अपने लैपटॉप, गेमिंग डिवाइसेज और डेस्कटॉप पीसी पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स लेकर आ रहा है। आसुस ने ऑफर्स का खुलासा कर दिया है कि किस लैपटॉप, पीसी या अन्य डिवाइसेज को कितने डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। ग्राहक सेल के दौरान चुनिंदा Asus लैपटॉप और पीसी पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ-साथ नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा। सेल में ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
फेस्टिव सेल्स के दौरान चुनिंदा Asus लैपटॉप और पीसी पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart पर ग्राहक वीवोबुक, वीवोबुक एस, टीयूएफ गेमिंग, आरओजी और ऑल इन वन पीसी मॉडल्स पर ऑफर्स का लाभ उठा पाएंगे। वहीं अमेजन पर चुनिंदा लैपटॉप 58 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा प्रीमियम लैपटॉप और गेमिंग डिवाइसेज पर स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा।
Flipkart Big Billion Days Sale में डील्स
Asus Pad T3201 फ्लिपकार्ट पर ₹45,990 से 22% छूट के बाद ₹35,990 में मिलेगा।
TUF A15 सेल में ₹1,16,990 से 40 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद ₹97,990 में उपलब्ध होगा।
TUF A14 सेल में ₹3,23,990 के बजाय ₹2,34,990 में खरीदा जा सकेगा, जिस पर 27 प्रतिशत छूट है।
Asus TUF Gaming 16 फ्लिपकार्ट पर 30% छूट के बाद ₹2,20,990 के बजाय ₹1,54,990 में आएगा।
ROG Strix G16 सेल में ₹3,77,990 से 26% डिस्काउंट के बाद ₹2,79,990 में खरीदा जा सकेगा।
Vivobook 15 फ्लिपकार्ट पर 39% छूट के बाद ₹86,990 के बाद ₹52,990 में आएगा।
Asus VM441 सेल में 54% डिस्काउंट के बाद ₹1,82,990 के बजाय ₹83,990 में खरीदा जा सकेगा।
Amazon Great Indian Festival Sale में डील्स
Vivobook 15 अमेजन पर 39% छूट के बाद ₹86,990 के बजाय ₹52,990 में मिल रहा है।
Vivobook 16 सेल के दौरान ₹1,59,990 के बजाय ₹88,990 में आ रहा है, जिस पर 44% छूट शामिल है।
Vivobook Go 14 ई-कॉमर्स साइट पर 40% छूट के बाद ₹48,990 में लिस्ट है, जबकि असली कीमत ₹81,990 है।
Zenbook 14 फेस्टिव सेल में ₹1,35,990 के बजाय 8% छूट के बाद ₹1,24,990 में मिलेगा।
Asus TUF Gaming A15 अमेजन पर ₹1,55,990 के बजाय ₹1,04,990 में उपलब्ध होगा, जिस पर 33% छूट मिल रही है।
ROG Strix G16 सेल में 17 प्रतिशत छूट के बाद ₹3,09,990 में मिल रहा है, जबकि असली कीमत ₹3,71,990 है।
Asus V440 AiO दीवाली सेल में 54% छूट के बाद ₹55,990 में उपलब्ध हो रहा है,जबकि वास्तविक कीमत ₹1,22,990 है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी