ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ

Republic of Gamers (ROG) ने आज अपने नए प्रीमियम गेमिंग और क्रिएटर लैपटॉप लाइनअप को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2026 13:39 IST
ख़ास बातें
  • ROG Zephyrus Duo में 16 इंच की 3K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • ROG Zephyrus G14 में 14 इंच की 3K OLED ROG डिस्प्ले है।
  • ProArt PZ14 में14 इंच की 3K आसुस ल्यूमिना प्रो एलईडी है।

ROG Zephyrus Duo में 16 इंच की 3K OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: ROG

Republic of Gamers (ROG) ने आज अपने नए प्रीमियम गेमिंग और क्रिएटर लैपटॉप लाइनअप को पेश कर दिया है। इस लाइनअप में सबसे खास ROG Zephyrus Duo है। इस लाइनअप में नई ROG Zephyrus G14 और G16 सीरीज, TUF Gaming A14 और क्रिएटर्स के लिए खास ProArt PZ14 लैपटॉप शामिल हैं। इन लैपटॉप को गेमर्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेहतरीन AI कैपेसिटी, NVIDIA GeForce RTX 50 सीरीज ग्राफिक्स और स्टाइलिश डिजाइन से लैस किया गया है। ये लैपटॉप नेक्स्ट-जेनरेशन कंप्यूटिंग अनुभव प्रदान करते हैं। आइए ROG के इन नए लैपटॉप के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

ASUS ROG Laptop Price

ProArt PZ14 (HT7407NA-SN024WS-QC Adreno) की कीमत 2,69,990 रुपये है। वहीं TUF Gaming A14 (FA401GM-RG038WS-RTX5060) की कीमत 1,99,990 रुपये है। जबकि Zephyrus G14 Refresh (GA403GM-SY163WS-RTX5060) की कीमत 2,59,990 रुपये है। इसके अलावा Zephyrus G14 Refresh (GA403GM-SY132WS-RTX5060) की कीमत 2,89,990 रुपये है। और Zephyrus G14 (GU405AP-SY041WS-RTX5070) की कीमत 3,69,990 रुपये है।

Zephyrus G16 (GU606AR-TB039WS-RTX5070Ti) की कीमत 4,59,990 रुपये है। जबकि Zephyrus G16 (GU606AR-TB112WS-RTX5070Ti) की कीमत 4,19,990 रुपये है। इसके अलावा Zephyrus G16 (GU606AW-TB043WS-RTX5080) की कीमत 5,09,990 रुपये है। वहीं Zephyrus Duo (GX651AX-SR099WS-RTX5090) की कीमत 6,99,990 रुपये है। और Zephyrus Duo (GX651AR-SR074WS-RTX5070Ti) की कीमत 5,49,990 रुपये है। ASUS ROG लाइनअप भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ASUS ROG के ये नए लैपटॉप ASUS Exclusive Stores, ASUS ROG Stores, ASUS Eshop, Flipkart, Amazon, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales और अधिकृत ASUS रिटेल पार्टनर्स के पास उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक ASUS Easy Pay सॉल्यूशंस के जरिए आसान फाइनेंसिंग और नो कॉस्ट ईएमआई प्लान का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत 18 महीने तक 0% ब्याज पर ईएमआई की सुविधा मिलती है।

ASUS ROG लैपटॉप की खासियतें

Advertisement

ASUS ROG के नए लैपटॉप बेहतरीन परफॉर्मेंस और इनोवेशन के साथ प्रीमियम डिजाइन, स्मार्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी और AI पावर्ड अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे गेमर्स, क्रिएटर्स और पावर यूजर्स की जरूरतों पूरी होती हैं। इस लाइनअप में पहला ड्यूल 16 इंच OLED गेमिंग लैपटॉप, अल्ट्रा-पोर्टेबल गेमिंग सिस्टम, मिलिट्री-ग्रेड परफॉर्मेंस लैपटॉप और क्रिएटर्स के लिए खास AI PC शामिल हैं। ये लैपटॉप गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, प्रोडक्टिविटी और एआई बेस्ड वर्कफ्लो के लिए खास अनुभव प्रदा करते हैं।

इन लैपटॉप में लेटेस्ट Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X सीरीज प्रोसेसर के साथ-साथ NVIDIA GeForce RTX 50 सीरीज ग्राफिक्स हैं। ये नए लैपटॉप एडवांस्ड AI कैपेसिटी, फास्ट क्रिएटिव वर्कफ्लो, शानदार गेमिंग अनुभव और बेहतर मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस देते हैं। 80 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देने वाले डेडिकेटेड NPU के साथ यह लाइनअप नेक्स्ट जेन के AI-इनेबल्ड एक्सीपीरियंस देने के लिए तैयार की गई है। इसके अलावा ROG ने अपनी Strix और Scar सीरीज को भी अपडेट किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.