Amazon ग्रेट इंडियन सेल में सोना, चांदी, डायमंड जूलरी 20% तक सस्ती! जानें डिटेल

कंपनी जूलरी की खरीद पर 20 प्रतिशत तक की छूट दे रही है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने स्पेशल धनतेरस और दिवाली ऑफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है।
  • धनतेरस के मौके पर गोल्ड, सिल्वर कॉइन की खरीद पर मिलेगा डिस्काउंट।
  • लैब जनित डायमंड्स के साथ ही जूलरी पर भी छूट की घोषणा।

Amazon ने स्पेशल धनतेरस और दिवाली ऑफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है।

Photo Credit: iStock

Amazon ई-कॉमर्स कंपनी ने त्यौहारी सीजन में धनतेरस और दिवाली के लिए खास नए ऑफर्स की घोषणा कर दी है। कंपनी खासतौर पर स्पेशल धनतेरस और दिवाली फेस्टिव डिलाइट ऑफर्स लेकर आई है। यह कंपनी की Great Indian Festival 2025 सेल का ही एक हिस्सा है। लेकिन यह हिस्सा काफी खास और आकर्षक है। सेल के दौरान कंपनी स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स और टू-व्हीलर्स पर तो डिस्काउंट ऑफर्स दे ही रही है, लेकिन साथ में सोना, चांदी, जूलरी आदि को इसमें शामिल किया गया है। 

Amazon ने स्पेशल धनतेरस और दिवाली ऑफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। इसमें कई कैटिगरी जैसे स्मार्टफोन, होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य टू-व्हीलर भी शामिल हैं। सेल में ऑफर्स की रेंज को बढ़ाते हुए (via) कंपनी ने धनतेरस के मौके पर गोल्ड, सिल्वर कॉइन और लैब जनित डायमंड्स के साथ ही जूलरी पर भी छूट की घोषणा कर दी है। दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में कंपनी इन प्रोडक्ट्स की डिलीवरी दिवाली से पहले ही करने का वादा कर रही है।                                                                                                                                                           

Advertisement

सोना, चांदी और हीरों की खरीद पर एक्सक्लूसिव डील
त्यौहारी सीजन में जूलरी ऐसी कैटिगरी है जिसमें ग्राहक सबसे ज्यादा खरीदारी करना पसंद करते हैं। ऐसे में Amazon ने 5 लाख से ज्यादा जूलरी डिजाइन पेश किए हैं। जिसमें 50 हजार से ज्यादा लैब निर्मित हीरा डिजाइनों को शामिल किया गया है जिनकी शुरुआत 1699 रुपये से होती है। सेल में पॉपुलर ब्रांड जैसे पीएन गाडगिल, कैरेटलेन, जॉयलुक्कास, पीसी चंद्रा, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स आदि के नाम शामिल हैं। 

सेल के दौरान ग्राहक 1 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के हॉलमार्क गोल्ड, सिल्वर कॉइन्स खरीद सकते हैं। कंपनी जूलरी पर 20 प्रतिशत तक की छूट दे रही है, साथ में 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट है, और चुनिंदा डिजाइनों पर 1000 कूपन हैं। गोल्ड जूलरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार, ईयर ओवर ईयर बेसिस पर गोल्ड जूलरी की सेल में 96 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी का कहना है कि 14K और 18K शुद्धता वाली जूलरी के लिए 50 प्रतिशत वार्षिक ग्रोथ दर्ज की गई है। 

Amazon Pay के माध्यम से खरीदारी पर सेल के दौरान अग्रणी जूलर्स जैसे तनिष्क, कल्याण, मालाबार, जोयालुक्कास और GIVA आदि की ओर से एक्सक्लूसिव गिफ्ट कार्ड भी ग्राहक पा सकते हैं। प्राइम मेंबर्स को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड या ईजी ईएमआई कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.