Amazon Great Indian Festival 2024 सेल की घोषणा, ऐसे हैं ऑफर्स, प्राइम मेंबर्स को पहले फायदा

Amazon ने फेस्टिव सीजन से पहले ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Amazon Great Indian Festival 2024 Sale की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 19:52 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने Amazon Great Indian Festival 2024 Sale की घोषणा कर दी है।
  • बैंक ऑफर के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon ने कई बैंकों के साथ साझेदारी की है।
  • Amazon ने घोषणा की है कि ग्राहक ट्रैवल बुकिंग पर भी डिस्काउंट पा सकेंगे।

Amazon Great Indian Festival 2024 में लैपटॉप पर 45% तक छूट मिलेगी।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने फेस्टिव सीजन से पहले ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Amazon Great Indian Festival 2024 Sale की घोषणा कर दी है। हालांकि, अभी तक सटीक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। अमेजन अपनी वेबसाइट पर कुछ शुरुआती डील्स और डिस्काउंट की जानकारी प्रदान कर रहा है। ग्राहकों को लैपटॉप पर 45 प्रतिशत तक डिस्काउंट और इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स और एसबीआई कार्ड यूजर्स के लिए अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं। आइए अमेजन की आगामी सेल के बारे में जानते हैं।


Amazon Great Indian Festival 2024 में लाभ


अमेजन ने अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज, मोबाइल और गेमिंग डिवाइसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी पर डिस्काउंट का सुझाव देते हुए एक माइक्रोसाइट तैयार की है। Apple, Samsung, Dell, Amazfit, Sony और Xiaomi जैसे ब्रांड्स के डिवाइसेज की कीमतों में कटौती होने की उम्मीद है। इसके अलावा Boat जैसे भारतीय ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। Amazon की आगामी सेल के दौरान Alexa, Fire TV और Kindle डिवाइस जैसे प्रोडक्ट्स की रेंज पर भी डिस्काउंट की पेशकश की जा सकती है।

अन्य ऑफर्स के लिए ई-कॉमर्स साइट ने बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसमें एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड ग्राहकों 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक टैबलेट पर 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट, मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट, हेडफोन पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट, स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट और गेमिंग कंसोल और अन्य प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement

Amazon ने इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा घोषणा की है कि ग्राहक ट्रैवल बुकिंग पर भी डिस्काउंट पा सकेंगे, जिसमें फ्लाइट टिकट, ट्रेन और बस किराया और होटल बुकिंग शामिल हैं। जिन ग्राहकों के पास अमेजन प्राइम मेंबरशिप होगी, उन्हें अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल का पहले लाभ मिलेगा। अतिरिक्त कैशबैक ऑफर और एक्सटेंडेड नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिलेंगे। इसके अलावा अमेजन पे और पे लेटर बेस्ड पेमेंट ऑफर और कूपन डिस्काउंट भी सेल के दौरान लाइव होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.