Amazon Great Indian Festival 2021 Sale में कार एक्सेसरीज़ के लिए ये हैं शानदार डील्स!

यदि आप अपनी कार को एक्सेसराइज़ करना चाहते हैं, तो हमने उन प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की है, जो आपको हाल में चल रही Amazon Great Indian Festival 2021 सेल का अधिक से अधिक लाभ उठाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2021 22:14 IST
ख़ास बातें
  • Amazon सेल में कार प्यूरीफायर्स पर मिल रहे हैं अच्छे ऑफर्स
  • ब्लूटूथ रिसीवर पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • सेल में कार चार्जर भी डिस्काउंटेड रेट पर मिल रहे हैं।

Amazon Echo Auto पर 2500 रु. का डिस्काउंट मिल रहा है।

Amazon Great Indian Festival 2021 सेल में एयर प्यूरीफायर, वैक्यूम क्लीनर और ब्लूटूथ रिसीवर सहित in-car एक्सेसरीज पर शानदार ऑफर्स और डील्स हैं। यदि आप अपनी कार को एक्सेसराइज़ करना चाहते हैं, तो हमने उन प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की है, जो आपको हाल में चल रही अमेज़न सेल का अधिक से अधिक लाभ उठाने में मदद कर सकते हैं। अमेज़ॅन पर डील्स और ऑफ़र लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध हैं, इसलिए हम आपको सलाह देते हैं कि आप अपनी पसंद के गैजेट को जल्दी से ऑर्डर करें। Amazon ने घोषणा की है कि इस साल की फेस्टिव सेल पूरे एक महीने तक चलेगी और रोजाना नए ऑफर्स दिखाई देंगे।
 

Amazon Great Indian Festival 2021 sale: Best offers on in-car accessories

Nebelr Car Air Purifier Ionizer (Rs. 4,599)

Nebelr Car Air Purifier Ionizer 10 मिलियन नेगेटिव आयन पैदा करता है जो 99.9 प्रतिशत वायरस, बैक्टीरिया को मारता है और हानिकारक धूल कणों को हटाता है, ऐसा कंपनी का दावा है। इस एयर प्यूरिफायर में कोई फिल्टर नहीं होता है और यह हवा में नेगेटिव आयन छोड़ता है जो सिरदर्द और आंखों की जलन को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें लो-नॉइज ऑपरेशन मोड भी है और यह ऑटो स्टार्ट फ़ंक्शन के साथ आता है। इसे कारों के अलावा ऑफिस केबिन या छोटे बेडरूम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
अभी खरीदें: Rs. 4,599 (MRP Rs. 8,000)
 

Vantro Smart Car Air Purifier (Rs. 4,084)

Vantro Smart Car Air Purifier के बारे में भी दावा किया गया है कि यह 99 प्रतिशत वायरस, कीटाणुओं और बैक्टीरिया को मारने के लिए 10 मिलियन नकारात्मक आयनों को रिलीज करता है। इसमें एक बिल्ट-इन फ़िल्टर स्क्रीन, एक HEPA फ़िल्टर और एक एक्टिवेटेड कार्बन फ़िल्टर है। इसमें आपको रंगीन एलईडी लाइट, डिजिटल डिस्प्ले और टच स्क्रीन भी मिलती है। कंपनी के अनुसार इसे कार चार्जर, पीसी, नोटबुक या पावर बैंक द्वारा आसानी से पावर दिया जा सकता है।
अभी खरीदें: Rs. 4,084 (MRP Rs. 8,999)
 

Mi Car Charger (Rs. 449)

कंपनी का कहना है कि Mi कार चार्जर 18W तक के आउटपुट के साथ सभी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 कम्पैटिबल डिवाइस को चार्ज कर सकता है। इसमें दो यूएसबी पोर्ट हैं और ओवरलोड चार्ज से होने वाले किसी भी नुकसान से डिवाइस को बचाने के लिए 4-लेयर प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें एक स्टाइलिश ब्लू एलईडी रिंग है।
Advertisement
अभी खरीदें: Rs. 449 (MRP Rs. 599)
 

AmazonBasics Car Charger (Rs. 899)

AmazonBasics Car Charger में चार पोर्ट हैं और यह फोन, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज के लिए हाई-स्पीड (48W तक) चार्जिंग देता है। ब्रांड का कहना है कि चार्जर डिवाइस के हिसाब से पता लगा लेता है कि उसमें कितनी स्पीड से चार्जिंग देने की आवश्यकता है। इसमें एक छोटी एलईडी भी है। इसमें एक बिल्ट-इन सेफ्टी सिस्टम है जो ओवरलोड, शॉर्ट-सर्किट और ओवरवॉल्टेज से सेफ रखता है।
अभी खरीदें: Rs. 899 (MRP Rs. 1,500)
Advertisement
 

70mai Pro Plus+ A500S dashboard camera (Rs. 9,699)

70mai Pro Plus+ A500S डैश कैम में दो कैमरे हैं। यह अपने फ्रंट कैमरे से 2.5K क्वालिटी में वीडियो कैप्चर कर सकता है। फ्रंट कैमरा एक लेंस को स्पोर्ट करता है जिसमें f/1.8 अपर्चर और 140-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। इसके अतिरिक्त, यह रियर कैमरे से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करता है। कैमरे की अन्य फीचर्स में सेफ ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए बिल्ट-इन जीपीएस, पार्किंग मोड मॉनिटरिंग और बिल्ट-इन एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) AI टेक्नोलॉजी शामिल है।
अभी खरीदें: Rs. 9,699 (MRP Rs. 14,999)
 

DDPAI Mini dashboard camera (Rs. 3,599)

DDPAI Mini डैश कैम फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 2-मेगापिक्सल का CMOS सेंसर और एक वाइड-एंगल लेंस है जिसमें 140-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू है। कंपनी का कहना है कि इसमें एक जी-सेंसर भी है जो टक्कर हो जाने का खुद ही पता लगाता है। यह फुटेज को ओवरराइट होने से बचाने के लिए इमरजेंसी लॉक कर देता है। अन्य सुविधाओं में टाइम लैप्स रिकॉर्डिंग के साथ पार्किंग मोड शामिल है। यह 128GB तक की कैपिसिटी वाले SD कार्ड को सपोर्ट करता है।
Advertisement
अभी खरीदें: Rs. 3,599 (MRP Rs. 5,999)
 

Woscher Car vacuum cleaner (Rs. 1,249)

Woscher कार वैक्यूम क्लीनर कई अटैचमेंट के साथ आता है, जिससे यूजर एसी आउटलेट समेत ही अपनी कारों के कोनों से बेकार टुकड़ों, गंदगी और बालों को साफ कर सकते हैं। यह 5,000PA मजबूत सक्शन और एक HEPA एयर फिल्टर के साथ आता है जिसे आसानी से धोया जा सकता है।
अभी खरीदें: Rs. 1,249 (MRP Rs. 1,978)
Advertisement
 

Agaro Regal (Rs. 1,502)

Agaro Regal कार वैक्यूम क्लीनर में 800W की मोटर है जो कार में सीटों, कुशन और मैट की गहरी सफाई के लिए 6,500PA का सक्शन बनाने में मदद करती है। आपको कई अटैचमेंट भी मिलते हैं जिनका उपयोग अलग अलग सरफेस को साफ करने के लिए किया जा सकता है। यह 0.8-लीटर धूल को इकट्ठा कर सकता है और आसान ऑपरेशन के लिए इसमें एक लंबी कॉर्ड दी गई है। ड्यूरेबिलिटी के लिए वैक्यूम क्लीनर में ABS बॉडी है।
अभी खरीदें: Rs. 1,502 (MRP Rs. 2,999)
 

Portronics Auto 10 POR-320 Bluetooth receiver (Rs. 690)

Portronics Auto 10 POR-320 Bluetooth रिसीवर पुराने कार स्टीरियो के मकसद को पूरा करता है जिसमें वायरलेस कनेक्शन सुविधा नहीं है। यह डिवाइस यूजर्स को म्यूजिक सुनने और कॉल रिसीव करने की सुविधा देता है। इसके लिए ब्लूटूथ v5.0 के माध्यम से यूजर अपने स्मार्टफोन को अपनी कार स्टीरियो से कनेक्ट कर सकता है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए रिसीवर वन-टच 'बास बूस्ट' बटन के साथ आता है। इसमें एक माइक्रोफोन है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि बात करते समय यह बैकग्राउंड में होने वाले शोर को कैंसिल कर देता है। इसके अतिरिक्त, इसमें फ्लैश ड्राइव के द्वारा म्यूजिक चलाने और डिवाइस को चार्ज करने के लिए दो USB Type-A पोर्ट की सुविधा भी दी है।
अभी खरीदें: Rs. 690 (MRP Rs. 1,499)
 

Amazon Echo Auto (Rs. 2,499)

Amazon Echo Auto, Amazon Alexa सपोर्ट के द्वारा आपकी कार में हैंड्स-फ़्री कॉलिंग और म्यूजिक प्ले का अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए है। डिवाइस कार के 12V चार्जिंग सॉकेट या USB पोर्ट द्वारा चलता है। यह 3.5 mm केबल या ब्लूटूथ के द्वारा कार के स्टीरियो सिस्टम से जुड़ता है। यह आठ माइक्रोफोन और फार-फील्ड स्पीच टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें एक ऑटो मोड है जो कनेक्टेड स्मार्टफोन की स्क्रीन को मैप्स के डिस्प्ले में बदल देता है। यह प्राइवेसी के लिए माइक्रोफ़ोन को डिस्कनेक्ट करने के लिए माइक्रोफ़ोन ऑफ़ बटन के साथ आता है।
अभी खरीदें: Rs. 2,499 (MRP Rs. 4,999)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.