Amazon Great Indian Festival 2019 सेल की वापसी, 13 अक्टूबर से सेलिब्रेशन स्पेशल सेल

Amazon Great Indian Festival: Celebration Special: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेलिब्रेशन स्पेशल सेल 13 अक्टूबर से शुरू होगी। Amazon Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, टीवी और अन्य गैजेट्स पर शानदार डील्स और ऑफर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2019 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival 2019 का आगाज़ 13 अक्टूबर से
  • Amazon Prime मेंबर्स के लिए 12 अक्टूबर से शुरू होगी सेल
  • 17 अक्टूबर तक चलेगी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2019 सेल

Amazon Great Indian Festival 2019 सेल की वापसी, 13 अक्टूबर से सेलिब्रेशन स्पेशल सेल

Amazon Great Indian Festival: Celebration Special: अमेज़न पर एक बार फिर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल सेलिब्रेशन स्पेशल का आगाज़ होने वाला है। Amazon Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, टीवी और अन्य गैजेट्स पर शानदार डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि यानी 13 अक्टूबर से शुरू होगी और अमेज़न सेल 17 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल 12 अक्टूबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस बार सेल के लिए Amazon ने ICICI Bank से हाथ मिलाया है, इसका मतलब ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Amazon Great Indian Sale Date

Amazon Great India Festival सेल के दौरान अमेज़न स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट देगा, साथ ही फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, एक्सचेंज ऑफर्स और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। Apple, Xiaomi, OnePlus, Samsung, Vivo, Honor समेत अन्य पॉपुलर ब्रांड के हैंडसेट पर भी डील्स मिलेंगी।
Advertisement

वेबसाइट पर एक टीज़र पेज के अनुसार, अमेज़न स्पेशल लॉन्च भी Amazon Great Indian Festival Sale का हिस्सा होंगे। हालांकि अमेज़न ने फिलहाल सटीक जानकारी नहीं दी है कि आखिर कौन सा प्रोडक्ट इसका हिस्सा होगा लेकिन उम्मीद है कि OnePlus 7T Pro को पहली बार सेल के दौरान बेचा जाएगा।

इसके अलावा, अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में एप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक की छूट, टीवी बिना ब्याज वाली ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और फ्री डिलीवरी के साथ इंस्टॉलेशन के साथ मिलेंगे। Amazon पर अलग से बने पेज़ पर जिक्र है Mi 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी और Vu 43 इंच Ultra फुल-एचडी स्मार्ट टीवी को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। अमेज़न सेल में इको डिवाइस, सोलिमो स्मार्ट बल्ब, किंडल ई-रीडर्स, फायर टीवी स्टिक, Samsung Galaxy Smartwatches आदि पर भी छूट मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.