Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!

Amazon Future Engineer स्कॉलरशिप के तहत 500 छात्राओं को ₹2 लाख तक की सहायता और ट्रेनिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 21:15 IST
ख़ास बातें
  • 500 छात्राओं को ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता
  • लैपटॉप, ट्रेनिंग और Amazon में इंटर्नशिप का मौका
  • कम आय वाले परिवारों की छात्राओं के लिए खास प्रोग्राम

भारतीय छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप, ट्रेनिंग और Amazon में इंटर्नशिप के मौके

Photo Credit: Reuters

Amazon ने भारत में अपने Amazon Future Engineer प्रोग्राम के तहत एक नई स्कॉलरशिप पहल की घोषणा की है, जिसका मकसद कम आय वाले परिवारों से आने वाली छात्राओं को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी 2026 में 500 नई स्कॉलर्स को चुनेगी, जिन्हें चार साल में कुल 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह पहल खास तौर पर B.E. या B.Tech (कंप्यूटर साइंस और संबंधित ब्रांच) में पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए है।
 
इस स्कॉलरशिप के तहत सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। Amazon India के मुताबिक चुने गए स्टूडेंट्स को एक लैपटॉप, टेक्निकल ट्रेनिंग, Amazon इंजीनियर्स से मेंटरशिप और दूसरे वर्ष के बाद आठ हफ्तों की पेड इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स देना और उन्हें टेक सेक्टर में करियर बनाने के लिए तैयार करना है।

Amazon eXperiences and Upskilling की वाइस प्रेसिडेंट Candi Castleberry के मुताबिक इस पहल के जरिए कंपनी उन छात्रों में निवेश कर रही है, जो भविष्य में टेक इंडस्ट्री को आकार देंगे। कंपनी का कहना है कि हर छात्र को अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए और यह प्रोग्राम उसी दिशा में एक कदम है।

यह प्रोग्राम Foundation for Excellence के साथ साझेदारी में लागू किया जा रहा है, जबकि टेक्निकल ट्रेनिंग NavGurukul द्वारा दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक अब तक करीब 400 स्कॉलर्स Amazon में अलग-अलग टेक्निकल रोल्स में इंटर्नशिप पूरी कर चुके हैं और आने वाले समय में और छात्र भी इस अवसर का लाभ उठाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.